बिलासपुर, सितंबर, 26/2024
भीषण आगजनी के बाद प्रशासन की कार्यवाई… फटाका दूकानों की जांच… जय गणेश ट्रेडर्स का लाइसेंस सस्पेंड… SDM ने जारी किया नोटिस…
बिलासपुर के तोरवा मुख्य मार्ग स्थित जय गणेश ट्रेडर्स फटाका गोदाम में लगी भीषण आग मामले में एसडीएम पियूष तिवारी के द्वारा जांच कराई गई जिसमे कई तरह की खामियां मिली है। जिसके बाद तत्काल प्रभाव से लाइसेंस को निलंबित कर दिया है और प्रोपराइटर को कारण बताओ नोटिस भी जारी की गई है।

जय गणेश ट्रेडर्स में भीषण आग के बाद गोदाम, भंडारण, लाइसेंस की जांच एसडीएम पीयूष तिवारी के द्वारा पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव सेफ्टी आर्गेनाइजेशन (PESO) से कराई गई । पेसो की जांच में लिमिट से अधिक मात्रा में भण्डारण तथा सुरक्षा उपकरणों की अपर्याप्त व्यवस्था की पुष्टि की गई । जिसके आधार पर जय गणेश ट्रेडर्स, तोरवा नाका चौक, बिलासपुर की फटाखा लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई है तथा प्रोपराइटर को कारण बताओ नोटिस देकर 21 दिनो का समय दिया गया है । नोटिस में संतोषप्रद जवाब नही दिए जाने पर लाइसेंस निरस्त की जाएगी।

पटाखा दुकानों का तहसीलदार ने किया निरीक्षण…
फटाका गोदाम में आग लगने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से रिहायशी इलाके में चल रहे फटाका दुकानों का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर के निर्देश और एसडीएम के मार्गदर्शन में अति., नायब, तहसीलदार ने दुकानों के भंडारण, लाइसेंस की जांच की है जिसमे बिलासपुर के खपरगंज , जूनी लाइन स्थित पटाखा दुकानों की जांच की गई, दुकानदारों को प्राप्त अनुज्ञप्ति लाइसेंस तथा स्टॉक की जांच की गई। जांच के बिंदुओं के अनुसार रिपोर्ट तैयार की गई है।आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अन्य दुकानों की भी जांच की जा रही है।

Author Profile
Latest entries
प्रशासन20/08/2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, कॉलेज भवन से लेकर मुक्तिधाम तक विकास कार्यों को मिली स्वीकृति… घोषणाओं से आगे बढ़ कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी…
बिलासपुर19/08/2026निगम के नोटिस के बाद भी नहीं थमा अवैध निर्माण,, दाऊ श्री मेडिकल में तीसरी मंजिल का निर्माण जारी.. नियमों की अनदेखी का आरोप…
बिलासपुर18/08/2026बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल,, नाबालिग किशोर ने बाथरूम में फांसी लगाकर दी जान…
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
