बिलासपुर, अक्टूबर, 14/2025
खनिजों के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई — 11 वाहन जप्त…
कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग की सख्ती जारी…
बिलासपुर। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने खनिज विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश तथा उप संचालक खनिज विभाग के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में कुल 11 वाहन जप्त किए गए हैं।
खनिज अमले ने जोगीपुर और रतनपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां बिना वैध अभिवहन पास के रेत का परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टर वाहन पकड़े गए। इन वाहनों को थाना रतनपुर की अभिरक्षा में रखा गया है।

इसी तरह कोनी, अशोक नगर, सरकंडा और बिरकोना क्षेत्र में की गई जांच के दौरान अशोक नगर से रेत और गिट्टी का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्राली तथा बिरकोना क्षेत्र से रेत लोड एक हाइवा वाहन जप्त कर थाना सरकंडा और कोनी में सुरक्षित रखा गया है।
वहीं निरतु, घुटकू, लमेर और लारिपारा क्षेत्र के निरीक्षण में लमेर क्षेत्र से रेत परिवहन करते पांच ट्रैक्टर-ट्राली वाहन पकड़े गए हैं, जिन्हें थाना कोटा की अभिरक्षा में दिया गया है।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Author Profile
Latest entries
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
