• Mon. Sep 14th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल,, नन्हे कदमों को मिलेगा बेहतर भविष्य,, सरकंडा में खुला एजुकेशन हब एवं बालवाटिका प्ले स्कूल की ब्रांच…

बिलासपुर, मई, 31/2026

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल,, नन्हे कदमों को मिलेगा बेहतर भविष्य,, सरकंडा में खुला एजुकेशन हब एवं बालवाटिका प्ले स्कूल की ब्रांच…

बिलासपुर। शहर के सरकंडा क्षेत्र स्थित वासुदेव परिसर में एजुकेशन हब एवं बालवाटिका प्ले स्कूल की नई ब्रांच का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संस्थान का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ शिक्षा के क्षेत्र में नई तकनीकों और बेहतर सुविधाओं का समावेश आवश्यक है, जिससे बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही उत्कृष्ट शिक्षा मिल सके।

इस अवसर पर एजुकेशन हब एवं बालवाटिका प्ले स्कूल के डायरेक्टर धनंजय चतुर्वेदी ने बताया कि बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और कोरबा में सफल संचालन के बाद सरकंडा में यह नई शाखा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें।

उन्होंने बताया कि नई ब्रांच में बच्चों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। यहां एयर कंडीशंड (AC) स्मार्ट क्लासरूम, स्मार्ट बोर्ड आधारित शिक्षण प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी, प्रशिक्षित शिक्षकों की टीम और खेल-खेल में सीखने की आधुनिक पद्धति उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही बच्चों की सुरक्षा और समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, स्थानीय नागरिक, शिक्षाविद् और संस्थान से जुड़े लोग मौजूद रहे। सभी ने नई शाखा की शुरुआत पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

एजुकेशन हब एवं बालवाटिका प्ले स्कूल की इस नई शाखा के शुरू होने से सरकंडा और आसपास के क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर शिक्षा का लाभ मिलेगा।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
11 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई  हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के दो मामलों में सफलता… कंप्यूटर उपकरण और एक्टिवा स्कूटी बरामद, नाबालिग सहित दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…

You missed