बिलासपुर, मई, 31/2026
बिलासपुर बुल्स टीम का भव्य आगाज,, सीसीपीएल 2026 के लिए टीम और जर्सी लॉन्च…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) 2026 के बहुप्रतीक्षित मुकाबलों से पहले बिलासपुर की फ्रेंचाइजी “बिलासपुर बुल्स” ने शानदार अंदाज में अपने अभियान का आगाज कर दिया। शनिवार 30 मई को शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित भव्य समारोह में बिलासपुर बुल्स टीम और उसकी आधिकारिक जर्सी का लॉन्च किया गया। खेल, उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों से सजे इस आयोजन ने क्रिकेट प्रेमियों के बीच लीग को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद जिला क्रिकेट संघ की ओर से उपस्थित जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और खेल जगत से जुड़े विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया। समारोह में मौजूद दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए टीम को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
नवीन जाजोदिया, बिलासपुर क्रिकेट संघ
इस अवसर पर बिलासपुर बुल्स के सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को मंच पर आमंत्रित किया गया। इसके बाद तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, विंटेस अग्रवाल, मुकुल तिवारी तथा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया और अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से टीम और नई जर्सी का अनावरण किया। जैसे ही बिलासपुर बुल्स की जर्सी और टीम का परिचय दर्शकों के सामने आया, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
सुशांत शुक्ला, विधायक बेलतरा
कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। आकर्षक प्रस्तुतियों ने समारोह में मनोरंजन का रंग भर दिया और उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
विंटेश अग्रवाल, सचिव, छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ
जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि बिलासपुर बुल्स की टीम इस बार सीसीपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन करेगी। खिलाड़ियों ने भी पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प दोहराया।
समारोह में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव देवेंद्र सिंह ठाकुर, आनंद ताड़कर, कमल सिंह, अनूप चड्ढा सहित संघ के अन्य पदाधिकारी, पूर्व वरिष्ठ क्रिकेटर और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
सीसीपीएल 2026 के आगाज से पहले हुए इस भव्य लॉन्चिंग समारोह ने साफ कर दिया है कि बिलासपुर बुल्स इस बार खिताब की दौड़ में मजबूत दावेदारी पेश करने के इरादे से मैदान में उतरने जा रही है। क्रिकेट प्रेमियों को अब टीम के प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
