बिलासपुर, जून, 02/2026
धधका स्टील प्लांट, आसमान तक उठीं आग की लपटें,, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू…
रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद क्षेत्र स्थित मिवान स्टील लिमिटेड प्लांट में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं। घटना सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है।
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद रही। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में सतर्कता बरती गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्लांट के अंदर मौजूद टरबाइन में लीकेज होने के कारण आग लगी थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने लगातार करीब दो घंटे तक अभियान चलाकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या बड़ी संपत्ति हानि की सूचना नहीं है। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।
मंदिरहसौद थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
