बिलासपुर, जून, 15/2026
आपातकाल की स्मृति में 28 जून को होगा राज्य स्तरीय सम्मान समारोह,, मुख्यमंत्री के हाथों लोकतंत्र सेनानी और युवा प्रतिभाएं होंगी सम्मानित…
निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को भी मिलेगा पुरस्कार..
रायपुर। आपातकाल की स्मृतियों को जीवित रखने और नई पीढ़ी को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 28 जून को रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करेंगे तथा आपातकाल विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान करेंगे।
लोकतंत्र प्रहरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने पत्रकार वार्ता में बताया कि देश के इतिहास में 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार था। इस दौरान नागरिक स्वतंत्रताओं का हनन हुआ, हजारों लोकतंत्र समर्थकों को मीसा सहित अन्य कठोर कानूनों के तहत जेलों में बंद किया गया और प्रेस की स्वतंत्रता पर अभूतपूर्व प्रतिबंध लगाए गए। इसी पृष्ठभूमि में प्रतिवर्ष 25 जून को संविधान हत्या दिवस और 26 जून को आपातकाल स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।
सच्चिदानंद उपासने, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी संघ
उन्होंने बताया कि लोकतंत्र सेनानी संघ और लोकतंत्र प्रहरी के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर “आपातकाल कभी विस्मृत न हो” तथा “25 जून संविधान हत्या दिवस की प्रासंगिकता” विषयों पर राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। मुख्यमंत्री प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को क्रमशः 31 हजार, 21 हजार और 11 हजार रुपए नकद पुरस्कार तथा स्मृति चिन्ह प्रदान करेंगे। साथ ही प्रतियोगिता में शामिल सभी 520 विद्यार्थियों और उनके शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों को भी सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान “आपातकाल योद्धा” संदर्भ ग्रंथ-स्मारिका का विमोचन किया जाएगा तथा आपातकाल के इतिहास और संविधान हत्या दिवस की प्रासंगिकता पर प्रबुद्ध वक्ताओं के व्याख्यान होंगे। सम्मेलन में लोकतंत्र सेनानियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न वैचारिक संस्थाओं के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।
लोकतंत्र प्रहरी के प्रदेश अध्यक्ष विशाल राजहंस ने बताया कि प्रदेशभर के लोकतंत्र सेनानी परिवारों को मुख्यमंत्री की ओर से ससम्मान निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। कार्यक्रम एवं निबंध प्रतियोगिता संबंधी जानकारी के लिए 9425202652 और 9425552092 पर संपर्क किया जा सकता है।
पत्रकार वार्ता में सच्चिदानंद उपासने के साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दत्ता त्रिपुरवार, रायपुर जिला अध्यक्ष सुहास देशपांडे तथा बिलासपुर जिला अध्यक्ष सुनील पुराणिक उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/06/2026विश्व योग दिवस पर दीपका मंडल में सामूहिक योग कार्यक्रम संपन्न
बिलासपुर20/06/2026नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, छात्रों के एजुकेशन लोन माफ करने,, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग…
प्रशासन20/06/2026अमाली में कोल वाशरी के खिलाफ जनसुनवाई में ग्रामीणों का उग्र विरोध,, बाहरी तत्वों पर गुंडागर्दी का आरोप,, ग्राम पंचायत की सहमति और अधिकारों की अनदेखी…
राजनीति18/06/2026बिजली बिल बना सियासी मुद्दा,, कांग्रेस बोली- जनता को लूट रही है भाजपा सरकार” पांचवीं बार बढ़े बिजली दाम, स्मार्ट मीटर और महंगे बिलों से जनता परेशान…
