बिलासपुर, अक्तूबर, 11/2024
लोकल तड़का 13 को कुंदन पैलेस में, फंड से संवरेगा भावी पीढ़ी का भविष्य.. बिलासपुर राउंड टेबल 283 का चैरेटी इवेंट.. बच्चों के लिए खेल-कूद समेत होंगे कई आयोजन..
‘बिलासपुर राउंड टेबल 283’ शहर में आगामी 13अक्टूबर को चैरिटी इवेंट “लोकल तड़का” का आयोजन करने जा रहा है। इवेंट का उद्देश्य सरकारी स्कूल में क्लास रूम तैयार करना है, ताकी संसाधनों की कमी के चलते बच्चे पढ़ाई से दूर ना हों।
बिलासपुर प्रेस क्लब में गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान संस्था के चेयरमैन कुलदीप साहू ने बताया कि कुंदन पैलेस में आगामी रविवार की दोपहर 1 बजे से लेकर रात 10 बजे तक चलने वाले इवेंट में खास तौर पर बच्चों के लिए कई तरह के खेल-कूद का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही बच्चों के साथ माता-पिता शॉपिंग का आनंद ले सकते हैं। सभी वर्ग को ध्यान में रखते हुए उनके मनोरंजन के लिए म्यूजिक का भी इंतज़ाम किया गया है। शहर में किसी भी तरह का आनंद मेला हो, वो तम्बोला के बिना अधूरा कहलाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए इवेंट में विशेष तौर पर तम्बोला कराया जाएगा, जिसमें विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। कार्यक्रम में बिलासपुर लेडिस सर्कल 144 का भी सहयोग मिलेगा।
फंड से बनेंगे 6 क्लास रूम…
संस्था के वाइस चेयरमैन नवदीप सिंह छाबड़ा ने बताया कि उनकी संस्था पिछले आठ साल से चैरिटी का काम कर रही है। अब तक विभिन्न सरकारी स्कूल में 16 कमरों का निर्माण कराया जा चुका है। इस साल भी इवेंट से जुटने वाले फंड से बिल्हा ब्लॉक के ग्राम सेंवार के गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में 6 कमरे बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उनके संस्था में 50 साथी हैं, जो अपने व्यापार या नौकरी से समय निकाल कर समाजसेवा में जुटे हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/06/2026सहकारिता का महाकुंभ बिलासपुर में : 5 साल की उपलब्धियों के साथ किसानों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण.. कार्यक्रम में जुटेंगे किसान और विशेषज्ञ…
धर्म-कला -संस्कृति27/06/2026मित्रता हो तो कृष्ण-सुदामा जैसी हो..मेण्ड्रा में श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन भावविभोर हुए श्रद्धालु…
राजनीति27/06/2026करोड़ो खर्च, फिर भी मरीज बेहाल,, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बना रेफरल सेंटर ?.. कैथ लैब नहीं,, ऑक्सीजन प्लांट नहीं..200 करोड़ का अस्पताल सवालों के घेरे में ?…
बिलासपुर26/06/2026जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से लेकर सुरक्षा अभियान तक,, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगा नई मिसाल,, बिलासपुर में 28 जून को होगा प्रदेश स्तरीय सराफा महासम्मेलन का भव्य आयोजन…
