बिलासपुर, नवंबर, 28/2024
गृह निर्माण चुनाव में निर्विरोध चुने गए संजीव और इरशाद अली… बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित का चुनाव हुआ सम्पन्न…
बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन गुरुवार को किया गया। संचालक मंडल के विजयी 11 सदस्यों ने अध्यक्ष पद पर संजीव पांडेय और उपाध्यक्ष पद पर इरशाद अली का नाम सामने रखा। इस प्रस्ताव पर सभी के समर्थन पर दोनों पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।

बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति संचालक मंडल का चुनाव 23 नवंबर को हुआ था। इसमें नौ संचालक पद के लिए 20 उमीदवार मैदान में थे। दो महिला के पद पर पहले ही काजल किरण और तारिणी शुक्ला निर्विरोध जीत दर्ज कर चुके थे। प्रेस क्लब ट्रस्ट भवन में हुए चुनाव में सामान्य वर्ग से संजीव पांडेय, कमलेश शर्मा, विनोद सिंह ठाकुर, ब्रह्मदेव सिंह ठाकुर विजयी रहे। पिछड़ा वर्ग से इरशाद अली, नवीन लदेर, संजय सराफ, उमेश मौर्य और अनुसूचित जाति वर्ग से साखन दर्वे ने जीत हासिल की।

साखन व इरशाद ने लगाई वोट की सेंचुरी…
गृह निर्माण समिति के 178 सदस्यों में से 158 सदस्यों ने मतदान का प्रयोग किया। नौ पदों के लिए 23 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान की प्रक्रिया की गई। शाम 6 बजे तक विजयी उमीदवारों के नाम घोषित कर दिए गए। विजयी उम्मीदवार में सबसे अधिक 110 वोट साखन दर्वे ने हासिल किए। इसके बाद इरशाद अली 101 वोट, संजीव पांडेय 89, कमलेश शर्मा 88, नवीन लदेर 84, विनोद सिंह ठाकुर 78, उमेश मौर्य 76, संजय सराफ 73 और ब्रह्मदेव सिंह 70 वोट से जीते।
आशीर्वाद पैनल का विजयी अभियान जारी..
संचालक मंडल चुनाव में भी आशीर्वाद पैनल ने एकतरफा जीत दर्ज की है। इस चुनाव में नौ में से आठ पदों पर आशीर्वाद पैनल के उम्मीदवार विजयी हुए हैं। इससे पहले बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव में भी आशीर्वाद पैनल ने उल्लेखनीय जीत हासिल की थी। प्रेस क्लब चुनाव के सभी छह पदों पर पैनल के उम्मीदवार विजयी रहे थे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर07/05/202610 मिनट के तूफान ने खोली सिस्टम की पोल: डबल इंजन सरकार में भी बिलासपुर अंधेरे में : शैलेश पांडे
बिलासपुर06/05/2026स्वामी श्रीरामभद्राचार्य के आगमन से भक्तिमय हुआ रामा वर्ल्ड, चरण-पादुका पूजन में उमड़ी आस्था… समाजसेवी प्रवीण झा के निवास में भक्तिमय भजन और प्रसाद वितरण…
बिलासपुर06/05/2026बोदरी को मिली नई सौगात : केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण
बिलासपुर05/05/2026बिलासपुर में ‘नकली एवरेस्ट मसाला’ का भंडाफोड़! लाखों का माल जब्त, बड़े नेटवर्क की आशंका… जांच जारी
