• Mon. Oct 19th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

ट्रेनों में अनाधिकृत वेंडरों को रोकने अभियान… हमसफर एवं आजादहिन्द एक्सप्रेस का औचक निरीक्षण… 4 वेंडरों पर कार्रवाई…

बिलासपुर, दिसंबर, 05/2024

ट्रेनों में अनाधिकृत वेंडरों को रोकने अभियान… हमसफर एवं आजादहिन्द एक्सप्रेस का औचक निरीक्षण… 4 वेंडरों पर कार्रवाई…

स्टेशन निरीक्षण के दौरान 04 अनाधिकृत वेंडर पकड़े गए, की गई जुर्माने की कार्रवाई…

रेलवे प्रशासन द्वारा अधिकृत वेंडरों द्वारा गाडियों तथा स्टेशनों में गुणवत्तायुक्त खानपान की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। रेलवे प्रशासन स्टेशनों एवं गाडियों में यात्रियों को उपलब्ध कराई गई खानपान की गुणवत्ता को बरकरार रखने तथा उसमें लगातार सुधार हेतु प्रतिबद्ध है। इसी संदर्भ में वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के निर्देशन में मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा गाडियों के पेंट्रीकार में यात्रियों को उपलब्ध खानपान सेवाओं की गुणवत्ता और सफाई की जांच तथा स्टेशनों में अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु जांच अभियान चलाया जाता है ।

इसी क्रम में आज मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस. भारतीयन के नेतृत्व में बिलासपुर स्टेशन में आज 20828 हमसफर एक्सप्रेस और 12130 आजाद हिन्द एक्सप्रेस की पेंट्रीकार सेवाओं का औचक निरीक्षण किया गया । इस दौरान खानपान सामग्रियों के सुरक्षित भंडारण से संबन्धित विभिन्न उपकरणों जैसे हॉट केस, बायलर, बॉटल कूलर इत्यादि की सही स्थिति की जांच व उपलब्धता जाँची गई | पेंट्रीकार संचालकों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने व रेल नीर के अलावा अन्य ब्रान्ड का पानी नहीं बेचने की सख्त हिदायत भी दी गई | मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वारा स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया | निरीक्षण के दौरान 04 अनाधिकृत वेंडर पकड़े गये जिन पर नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की गई । साथ ही सभी केटरिंग संचालकों को बिना प्लेटफार्म परमिट के प्लेटफार्म एवं गाडियों में खाद्य सामग्री नहीं बेचे जाने की सख्त हिदायत दी गई । मंडल रेल प्रशासन अनाधिकृत वेंडिंग को पूर्णतः बंद करने के लिए प्रतिबद्ध है ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा ।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..

You missed