बिलासपुर, दिसंबर, 10/ 2024
पूर्व सेवादार पर करोड़ों की ठगी का आरोप… सिंधी समाज के लोगों ने कहा तांत्रिक क्रिया और शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा दे ऐंठ लिए रुपए… मामला पहुंचा थाना…
गुरुद्वारे के सेवादार पर लोगों से करोड़ों की ठगी करने का मामला सामने आया है सिंधी समाज के लोगों ने आरोप लगाया हैं कि अन्य राज्य से आकर चकरभाठा के गुरुद्वारे रह रहे एक सेवादार ने सत्संग कर लोगो को अपने झांसे में लिया फिर लोगों को भूत प्रेत और तांत्रिक क्रिया का डर दिखाने लगा और युवाओं को अधिक मुनाफा कमाने शेयर बाजार में इन्वेस्ट करने का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठ लिए समाज के लोगों को समझ आया कि उनके साथ ठगी हुई है तो वे बड़ी संख्या में सिविल लाइन थाना पहुंचे गए और शिकायत कर इसमें कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
आपको बता दे कि स्टॉक मार्केट में पैसे दोगुना करने का लालच देकर सिंधी समाज के युवाओं से करोड़ों की ठगी करने का आरोप चकरभाठा स्थित गुरुद्वारा के सेवादार के ऊपर लगा है, आज ठगी का शिकार हुए सिंधी समाज के युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में सिविल लाइन थाना पहुंचे और सेवादार द्वारा तंत्र मंत्र और भूत प्रेत का से डराकर पैसा वसूली का आरोप लगाया है। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस ने ठगी के शिकार हुए लोगों की शिकायत को सुनकर उच्च अधिकारीयों के निर्देश पर जांच कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। दरअसल चकरभाठा के व्यापारियों का कहना है कि आज से कुछ वर्ष पहले एक सेवादार चकरभाठा आए थे, समाज के लोग उनकी बातों को सुनकर बड़ी आकर्षित होने लगे और उनके प्रवचनों को सही मानने लगे। बस इसी का फायदा उठाकर सेवादार पहले तो युवाओं को स्टॉक मार्केटिंग के जरिए रकम दोगुना करने का झांसा दिए,वही दूसरी ओर तंत्र मंत्र , जादू और भूतप्रेत का डर दिखाकर समाज के लोगों से पैसे ऐंठना शुरू कर दिए। इतना ही नहीं समाज के लोग इस बाबा के झांसे में कुछ इस कदर आ गए कि समाज के व्यापारियों और समाजिक लोगों से 50 लाख तक का चंदा कर सेवादार के कहने पर भव्य गुरुद्वारा भी बनवा दिया गया।
थाना शिकायत लेकर पहुंचे कुछ समाज के बुजुर्गों ने तो यह तक बताया कि वो इतना बड़ा शातिर और ढोंगी है कि भोले भाले लोगों को उनके बच्चें के भविष्य और जान का खतरा होने और तंत्र क्रिया से ठीक करने का झांसा देकर लाखों ठग लेता था। सिंधी समाज के युवाओं को अपने को ठगा तब महसूस हुआ जब स्टॉक मार्केट में लगाए गए पैसे दोगुना होकर वापस नहीं मिले और उन दंपत्तियों को भी तब अहसास हुआ जब तंत्र क्रिया के बाद भी उनके बच्चें पर उसका कुछ असर नहीं हुआ। अब ठगा महसूस होने के बाद आज सिंधी समाज के ठगी का शिकार हुए कुछ युवा और बुजुर्ग सिविल लाइन थाना पहुंचे। उनका कहना है कि अभी भी बहुत से ऐसे लोग है जो सेवा दार के डर से सामने नहीं आ रहे है। सिविल लाइन पुलिस ने ठगी का शिकार हुए लोगों की शिकायत को सुनकर उच्चाधिकारियों से जांच कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिए है।
बहरहाल अब देखना यह होगा कि इस तंत्र मंत्र जादू टोना और भूतप्रेत का डर दिखाकर लोगों से ठगी करने वाला सेवादार को पुलिस कब गिरफ्तार करती है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
