बिलासपुर, दिसंबर, 10/2024
बोदरी में सरकारी जमीनों पर अवैध बेजा कब्जा… सीएमओ पर कार्रवाई न करने और संरक्षण देने का आरोप… कलेक्टर से हुई शिकायत…
नगर पालिका बोदरी के पार्षदों और वार्ड वासियों ने बोदरी में हो रहे अवैध बेजा कब्जा की कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है की बोदरी नगर पंचायत की सीएमओ के संरक्षण में कब्जा हो रहा है उनको सारी जानकारी होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

जनदर्शन में शिकायत करने पहुंचे स्थानीय निवासियों और पार्षदों ने बताया कि नगर पंचायत बोदरी को नगर पालिका बोदरी बनने के बाद से सी.एम.ओ. भारती साहू के संरक्षण में नगर में शासकीय जमीनों पर बेजा कब्जा करने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में वार्ड 7 पानी टंकी के सामने शासकीय जिम खाने के गेट के सामने पाईप लाईन के ऊपर बेजा कब्जा किया जा रहा है, जिससे की वार्ड वासियों में रोष व्याप्त है। इस मामले को लेकर आज कलेक्टर के जनदर्शन में स्थानीय लोग और पार्षद पहुंचे थे उन्होंने लिखित में शिकायत कर उक्त अवैध कब्जा जल्द से जल्द हटाने और कार्यवाही करने की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
बिलासपुर29/07/2026संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी समरसता अभियान शुरू… 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम, दीप महोत्सव से होगा शुभारंभ…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
