• Sat. Oct 31st, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन और राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित…

बिलासपुर, दिसंबर, 14/2024

स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन और राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित…

कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक ली। उन्होंने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन और चुनाव तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में इंडियन नेशनल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी एवम आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई कि जिले की नगरीय निकायो में प्रारंभिक प्रकाशन के दौरान कुल 5,80,368 मतदाता थे, जबकि अंतिम प्रकाशन के उपरांत मतदाताओं की संख्या बढ़कर 5,89,003 हो गई है। अंतिम प्रकाशन 11 दिसंबर को किया गया। इस प्रकार पुनरीक्षण के दौरान दावा आपत्ति के आधार पर 1116 मतदाताओं का नाम विलोपितकिया गया। इसके उपरांत मतदाताओं की कुल संख्या में 8,635 की वृद्धि हुई है। बैठक में यह भी बताया गया कि सभी नगरीय निकायों की मतदाता सूचियो की एक एक प्रति मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निःशुल्क दी जायेगी। जिसे स्थानीय निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में यह भी जानकारी दी कि आगामी दिनों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायतों की मतदाता सूचियों का प्रकाशन भी दिनांक 13 दिसंबर को किया जा चुका है । जिसके अनुसार पुनरीक्षण उपरांत अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 869593 है, जबकि प्रारंभिक प्रकाशन के दौरान यह संख्या 8,46,824 थी। इस प्रकार पुनरीक्षण के दौरान दावा आपत्ति के आधार पर 197 मतदाताओं का विलोपन पश्चात मतदाताओं की संख्या में 22,769 की वृद्धि दर्ज की गई है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
पहले खजुरी नवागांव, अब बिनौरी, आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन ? दो ट्रक और जेसीबी छोड़कर मौके से भागे लोग, सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग..
पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन..  कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
चार बार मरम्मत, फिर भी नहीं सुधरी स्कूटर, उपभोक्ता फोरम में शिकायत के बाद भी नहीं मिला न्याय.. पेंड्रा के सुरजीत सिंह ने कंपनी से मांगा रिफंड, बार-बार खराबी और शिकायतों की अनदेखी से परेशान

You missed