बिलासपुर, दिसंबर, 21/2024
बिजली विभाग की मनमानी… 23 दिसंबर को नागरिक सुरक्षा मंच करेगा सीई कार्यालय का घेराव…
जन विरोधी कार्यों के खिलाफ तिफरा के मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव करेगा नागरिक सुरक्षा मंच…
स्मार्ट मीटर के नाम पर वसूली जा रही अनाप-शनाप राशि,उपभोक्ताओं में है गहरी नाराजगी…
अगर बिजली विभाग के अधिकारी उनकी बात नहीं मानेंगे तो वे खुद स्मार्ट मीटर को उखाड़ कर फेकेंगे…

बिजली विभाग की मनमानी से बिलासपुर के नागरिक बेहद त्रस्त हैं। विद्युत उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर के नाम पर दुगनी – तिगुनी रकम वसूली जा रही है,जिसके चलते लोग बिजली विभाग के चक्कर काट रहे हैं। बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए नागरिक सुरक्षा मंच के संयोजक अमित तिवारी ने कहा कि सीएसपीडीसीएल की इस मनमानी के ख़िलाफ़ नागरिक सुरक्षा मंच ने मोर्चा खोलने का निर्णय लिया है,जिसके तहत्त 23 दिसम्बर सोमवार को मुख्य अभियन्ता कार्यालय का घेराव किया जायेगा ।
नागरिक सुरक्षा मंच के संयोजक अमित तिवारी ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा आम जनता के साथ लूट की जा रही है लोगों से अनाप शनाप वसूली की जा रही है जिसके चलते लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। किसी षड़यंत्र के तहत आनन-फानन में लोगों के घरों में लगे सामान्य मीटर को निकाल कर उनके गैर जानकारी में स्मार्ट मीटर लगा दिया गया है और इस आड़ में दुगनी तिगुनी रकम वसूल की जा रही है जो कि आम जनता की जेब में डाका डाले जाने की कार्यवाही है। बिजली विभाग के इस जन विरोधी कार्यवाही का कड़ा विरोध किया जायेगा। श्री तिवारी ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी अगर उनकी भावनाओं को नहीं समझा उनकी बातें नहीं मानी गई तो वह खुद नागरिकों के साथ मिलकर स्मार्ट मीटर को उखाड़ कर फेंक देंगे। सोमवार 23 दिसंबर को अपरान्ह 12 बजे से तिफरा स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव कर मुख्य अभियंता को चेतावनी देकर ज्ञापन सौंपा जायेगा।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
