नई दिल्ली, दिसंबर, 26/2024
पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन.. एम्स में ली अंतिम सांसे…
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया है वो 92 साल के थे उन्हें स्वास्थ्य समस्या के बाद हॉस्पिटल में।भर्ती किया गया था जहां उन्होंने ने अंतिम सांस ली। डॉ. मनमोहन सिंह ने साल 2004 से लेकर 2014 तक यूपीए की सरकार में भारत के प्रधानमंत्री का पद संभाला था। उनके निधन पर भारत के राजनीतिक समेत विभिन्न क्षेत्र के हस्तियों की ओर से शोक संदेश आ रहे हैं।
उनका जन्म 26 सितम्बर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गाह (अब पाकिस्तान) में हुआ था। साल 2004 से 2014 तक वह देश के प्रधानमंत्री थे और भारत के बड़े अर्थशास्त्रियों में उनकी गिनती होती थी। उन्होंने चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय और ग्रेट ब्रिटेन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की थी। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया दुःख…

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है है उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और हमारी अर्थव्यवस्था पर अपनी गहरी छाप छोड़ी।
सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने ट्वीट कर गहरी संवेदना जताई है…
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर की पुष्टि की है। वाड्रा ने लिखा- “प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। हमारे राष्ट्र के प्रति आपकी सेवा के लिए धन्यवाद। देश में आपके द्वारा लाई गई आर्थिक क्रांति और प्रगतिशील बदलावों के लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर24/08/2026एटीआर रेंज में शेरनी का हमला, 25 वर्षीय युवक की मौत,, शावक के साथ मौजूद थी शेरनी, जंगल में करिल काटने और पीहरी लेने गया था युवक…
प्रशासन24/08/2026बालाजी गैस एजेंसी में बड़ी कार्रवाई,, 412 भरे सिलेंडर कम मिले… कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम की छापामार कार्रवाई…
बिलासपुर24/08/2026दाऊ श्री मेडिकल के अवैध निर्माण पर निगम की सख्ती, तीन दिन में जवाब नहीं तो चलेगा बुलडोजर…
बिलासपुर21/08/2026हाईकोर्ट, कॉलेज और कॉलोनियों से एयरपोर्ट तक ई-बस की कनेक्टिविटी की पहल… बोदरी प्रेसिडेंट इन काउंसिल के सदस्यों की मांग पर कलेक्टर का भरोसा, एयरपोर्ट तक बढ़ेगी ई-बस सेवा…
