बिलासपुर, जनवरी, 13/2025
शहर के युवा समाजसेवी अभिनव तिवारी ने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद ले सादगीपूर्ण तरीके से मनाया जन्मदिन… शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत…
लोगों का अपनापन देख भावुक हुए अभिनव कहा आपका प्यार ही मेरी पूंजी हैं…
युवा समाजसेवी और बिल्डर अभिनव तिवारी ने अपने जन्मदिन के मौके पर भगवान और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर सादगी पूर्ण तरीके से मनाया। उनके जन्मदिन के मौके कर उनके परिवार और रिश्तेदार और कुछ खास मित्र शामिल हुए इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश के नेताप्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरणदास महंत भी अभिनव तिवारी को आशीर्वाद देने पहुंचे। उन्होंने अभिनव को शुभकामनाएं दी और कहा कि अभिनव के द्वारा समाज के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहलिए है। उन्होंने कहा, “अभिनव तिवारी जैसे युवा समाज में बदलाव लाने की दिशा में प्रेरणा स्रोत हैं, उनका हर सामाजिक कार्य में आगे आना और जरूरतमंदों की मदद करना बेहद प्रशंसनीय है। जन्मदिन के कार्यक्रम में शहर के अनेक सामाजिक और राजनीतिक व्यक्तित्व शामिल हुए।

पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान…
अभिनव तिवारी का मानना है कि भगवान और परिवार के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से वह उस काबिल हैं और यदि उनकी छोटी सी मदद किसी को आगे बढा और सही दिशा दे सकती हैं तो यह उनका सौभाग्य है। आपको बता दे की अभिनव ने समाजसेवा में अपनी अलग पहचान बनाई है, चाहे पर्यावरण संरक्षण हो, जरूरतमंदों की मदद हो या शिक्षा के क्षेत्र में योगदान, तिवारी हमेशा सक्रिय भूमिका निभाते नजर आते हैं।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व विधायक रश्मि सिंह,वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष सिंह,महेश दुबे,अधिवक्ता लक्की यादव सहित शहर के गणमान्य नागरिकों लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सामाजिक कार्यों के लिए उनका हौसला बढ़ाया।
कार्यक्रम के अंत में तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया और समाज सेवा में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प लिया।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
