कोरबा, जनवरी, 27/2025
किन्नर समाज से महापौर पद की दावेदारी… कांग्रेस, भाजपा आप पार्टी के बाद मालती किन्नर ने खरीदा नामांकन…
प्रदेश में नगर निगम चुनाव को लेकर राजनैतिक पार्टियों की सरगर्मी बढ़ गई है अपने प्रत्याशियों को जिताने एड़ी चोटी का दम लगा रहे है। किसी के लिए प्रतिष्ठा तो कोई पद की लालसा में चुनाव मैदान में उतरे है सभी उम्मीदवार अपनी जीत का दावा कर रहे है ऐसे में कोरबा महापौर का चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है क्योंकि कोरबा नगर निगम से महापौर पद के लिए किन्नर समाज भी सामने आया है और अपना उम्मीदवार उतार दिए है कोरबा की मालती किन्नर ने भी मेयर पद के लिए सोमवार को नामांकन खरीदा है। कांग्रेस भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। मालती किन्नर के चुनाव मैदान में आने से कोरबा सीट से मेयर पद के अब 4 प्रत्याशी हो गए है।

मालती किन्नर पहले भी पार्षद पद का चुनाव लड़ चुकी है हालांकि उस वक्त उन्हें हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इस बार वे मेयर पद के लिए चुनाव मैदान में उतरी है उनका कहना है कि से लोगों को आशीर्वाद देती है लेकिन इस बार अपने लिए जनता से कुछ मांग रही है। उम्मीद है। उनका कहना है कि वे कोरबा की समस्याओं से भली भांति वाकिफ है। मालती किसी पार्टी से नहीं बल्कि निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। इससे पहले वे कांग्रेस पार्टी का समर्थन करती रहीं है। लेकिन समाज को तवज्जो ना मिलने के कारण निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में उतरी है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति27/06/2026करोड़ो खर्च, फिर भी मरीज बेहाल,, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बना रेफरल सेंटर ?.. कैथ लैब नहीं,, ऑक्सीजन प्लांट नहीं..200 करोड़ का अस्पताल सवालों के घेरे में ?…
बिलासपुर26/06/2026जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से लेकर सुरक्षा अभियान तक,, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगा नई मिसाल,, बिलासपुर में 28 जून को होगा प्रदेश स्तरीय सराफा महासम्मेलन का भव्य आयोजन…
बिलासपुर26/06/2026साध्वी बनाम नगर पंचायत अध्यक्ष : छेड़छाड़, धमकी और जमीन कब्जा के आरोपों से गरमाई सियासत … अध्यक्ष लवकुश पर लगे गंभीर आरोप…
Uncategorized26/06/2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल विजय केशरवानी ने खनिज विभाग का किया घेराव, 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
