
बिलासपुर // कार्यकाल के पहले दिन महापौर रामशरण यादव ने भारतीय नगर और व्यापार विहार स्मार्ट सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तय समय सीमा में सड़क निर्माण पूर्ण करने के साथ धूल पर काबू पाने नियमित पानी छिड़काव करने के निर्देश दिए।
सोमवार की सुबह महापौर रामशरण यादव ने प्रियदर्शनीय नगर, भारतीय नगर और महाराण प्रताप चौक से व्यापार विहार तक निर्माणाधीन स्मार्ट सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने मेयर यादव से सौजन्य मुलाकात की। क्षेत्र के लोगों ने प्रियदर्शनीय नगर के क्वालिटी रेस्टोरेंट और तिवारी के घर के पास कल्वर्ट निर्माण में देरी और समतलीकरण नहीं होने पर आवागमन में परेशानी होने की बात कही। इस पर मेयर यादव ने तत्काल कल्वर्ट निर्माण और सड़क समतलीकरण करने के निर्देश ठेकेदार और अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने जरूरत होने पर ओवर स्लैब डालने की बात कही। इसके बाद महापौर ने स्मार्ट सड़क निर्माण का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने सड़क निर्माण धीमी गति से होने और नियमित पानी छिड़काव नहीं होने के कारण लगातार धूल उड़ने की शिकायत की। इस पर मेयर ने समय सीमा के अंदर सड़क निर्माण पूर्ण करने और धूल पर काबू पाने नियमित पानी का छिड़काव करने के निर्देश ठेकेदार को दिए।
कार्यालय का भी किया निरीक्षण
महापौर रामशरण यादव और सभापति शेख नजीरुद्दीन ने विकास भवन और टाउन हॉल स्थित कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में कुछ जरूरी बदलाव करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कार्यालय निरीक्षण के दौरान निगम के अधिकारियों ने महापौर और सभापति से सौजन्य मुलाकात कर अपना परिचय दिया।
Author Profile
Latest entries
राजनीति03/10/2026क्या सोने का रावण जलाएगा निगम ?’ 6 लाख के रावण पर कांग्रेस का तंज, 20 लाख का खर्च, नगर निगम के दशहरा आयोजन पर कांग्रेस ने उठाए सवाल !
बिलासपुर03/10/2026चकरभाठा में चैंबर ऑफ कॉमर्स का नया अध्याय, अशोक जोतवानी बने प्रथम अध्यक्ष
बिलासपुर02/10/2026सरकारी जमीन… 25 फीट से ज्यादा गहरी अवैध खुदाई… और अब उसी जमीन पर ईंट भट्ठा ? आखिर खजुरी नवागांव में चल क्या रहा ? गांव के खसरा 823/1 पर उठे बड़े सवाल..
प्रशासन02/10/2026अवैध रेत परिवहन पर चला कानून का डंडा, आरोपी को 1 साल की सजा और ₹25 हजार जुर्माना.. खनिज विभाग की विशेष मुहिम में 66 मामलों में FIR, खैरा डंगनिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध रेत परिवहन करते पकड़े गए थे आरोपी..
