बिलासपुर, फरवरी, 03/2025
निगम चुनाव : वार्ड 34 में रीता शंकर कश्यप का धुंआधार जनसंपर्क… वार्डवासियों का मिल रहा समर्थन…
बसंत पंचमी के बाद बदले मौसम से शहर में गर्मी बढ़ने लगी है ऐसे में चुनाव होने से राजनैतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है वार्डो में प्रत्याशी धुंआधार प्रचार में लगे हुए है डोर टू डोर कैंपेनिंग कर अपने लिए आशीर्वाद मांग रहे है।
नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड 34 संत रविदास नगर में भी कांग्रेस की पार्षद पद की उम्मीदवार रीता शंकर कश्यप भी प्रचार प्रसार में जुटी हुई है और अपने पक्ष में समर्थन जुटाने धुंआधार जनसंपर्क कर रही है। उनके साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं भी घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर और समर्थन की अपील कर रहे है। सोमवार को वार्ड में उन्होंने कांग्रेस महिला पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ताओं समर्थकों के साथ संत रविदास नगर ने जनसंपर्क कर आशीर्वाद मांगा। वे अपने वार्ड के घरों में जाकर महिलाओं से बात कर उनकी समस्याएं सुनी और उसे निजाद दिलाने की बात कही ।

रीता शंकर कश्यप ने वार्ड वासियों से कहा हैं कि वे चुनाव जीत कर पार्षद बनती है तो मोहल्ले की मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, नाली, बिजली की समस्याओं को प्राथमिकता से समाधान करेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता की पार्टी है और वह वार्ड के हर नागरिक को साथ लेकर विकास की दिशा में आगे बढ़ेंगी।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
