बिलासपुर, मार्च, 18/2025
शराब मामले में फरार पंकज सिंह को एसीसीयू ने किया गिरफ्तार… मामले में जल्द होगा खुलासा…
चुनाव से पहले 1 हजार पेटी शराब जप्त मामले में फरार पंकज सिंह को एसीसीयू ने रायपुर से कल शाम गिरफ्तार का बिलासपुर ले आई है। देर रात उन्हें सिविल थाने के सुपुर्द कर आज कोर्ट में पेश किया गया है। इस मामले में 2 आरोपी पहले शराब के साथ पकड़े गए है। एक आरोपी बघेल अभी भी फरार है।

आपको बता दे कि चुनाव से पहले आबकारी विभाग ने बिलासपुर के छतौना से 1000 पेटी शराब जप्त की थी इस मामले में नोएडा और यूपी के 2 युवकों को पकड़ा गया था पकड़े गए आरोपियों ने बिलासपुर में पंकज सिंह को शराब डिलीवरी करने की बात कही थी। कार्रवाई के बाद से ही पंकज सिंह फरार हो गया था। जिसे रायपुर से पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। कंटेनर में।लोड कर 1 हजार शराब की पेटी को फर्जी परमिट के सहारे शराब की खेप को गोवा से लाया गया था शराब बिना होलोग्राम की थी, तस्करों ने गोवा से भूटान का फर्जी परमिट बना रखा था जिसके सहारे ये बिलासपुर तक शराब से भरे कंटेनर को ले कर आए थे। आबकारी विभाग की स्टेट और डिविजन के अलावा जिले की संयुक्त टीम ने मिलकर बिलासपुर के हाईकोर्ट छतौना रोड से कंटेनर को पकड़ा था। साथ ही एक कार भी बरामद की गई थी। इस मामले में 2 लोगों को आबकारी विभाग ने पकड़ा था इसकी आगे की जांच के लिए आबकारी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन किया था। जिसकी जांच अब पुलिस विभाग कर रहा है फरार पंकज सिंह को रायपुर से कल एसीसीयू ने धर दबोचा है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
बिलासपुर12/08/2026जूदेव की पाठशाला से सीखा सेवा का संस्कार, अब बेलतरा को बदलने का संकल्प : सुशांत शुक्ला परिवार से मिले सेवा संस्कार को बताया अपनी ताकत,, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर शहर की व्यवस्था और अरपा की बदहाली पर खुलकर रखी बात…
