बिलासपुर, मार्च, 07/2025
अरपा भैंसाझार परियोजना भ्रष्टाचार : राज्य शासन ने राजस्व निरीक्षक साहू को किया बर्खास्त…
किसानों के लिए प्रदेश की महत्वपूर्ण योजना अरपा भैंसाझार परियोजना में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है किसानों को मुआवजा बांटने में बड़ा घोटाला हुआ है। इस भ्रष्टाचार में इसके पहले एक पटवारी पर गाज गिरी थी अब फिर से मामले में कार्रवाई हुई है। अबकी बार राज्य शासन ने राजस्व निरीक्षक मुकेश साहू को बर्खास्त किया है। शासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मुआवजा वितरण में अनियमितताओं और वित्तीय भ्रष्टाचार के चलते यह कार्रवाई की गई है। अरपा भैंसाझार नहर परियोजना के तहत प्रभावित किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे में भारी गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई थीं। जांच में यह पाया गया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गलत लोगों को मुआवजा दिया गया, जिससे सरकार को भारी वित्तीय नुकसान हुआ।
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि इस मामले से जुड़े अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी समीक्षा की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
अपराध25/04/2026रेड, निगरानी और कार्रवाई: बिलासपुर में अपराध के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन,, 250 आदतन अपराधी रडार पर, 80 पर कड़ी कार्रवाई…
प्रशासन25/04/2026भ्रष्टाचार : विधायक के गृह ग्राम में 1 करोड़ का घोटाला ? अधूरा और गुणवत्ताहीन कार्य पर होगी कार्रवाई,, ग्राम पंचायत धनगंवा में सामने आई वित्तीय अनियमितताएं… जांच टीम गठित…
राजनीति24/04/2026नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण)पर सियासी संग्राम: बीजेपी ने विपक्ष पर महिला विरोधी मानसिकता का लगाया आरोप…
Uncategorized24/04/2026ब्रेकिंग न्यूज़ : कोयला माफिया का काला खेल,, अवैध कोयला खनन में गई ग्रामीण की जान,, मिट्टी धसने से 80 फीट गड्ढे में दफन हुई ज़िंदगी…

