बिलासपुर, मार्च, 072025
खनिज विभाग की कार्रवाई : अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर जेसीबी सहित हाईवा एवं ट्रैक्टर जप्त…
बिलासपुर में खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन परिवहन पर कार्रवाई करते हुए जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया । कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। बुधवार को चकरभाटा, रहँगी, मस्तूरी, मल्हार, चिल्हाटी जोंधरा, उदयबंध, अमलडीहा एवं अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की लगातार जांच की गई तथा बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन करने पर अवैध गिट्टी के 01हाइवा , मुरुम के 02 हाइवा,मिट्टी ईट के 01 ट्रेक्टर मामलों सहित कुल 04 मामलो पर कार्यवाही करते हुए 03 हाईवा एवं 01 ट्रैक्टर जप्त कर थाना चकरभाटा , पचपेड़ी में सुरक्षार्थ रखा गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम रहँगी क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध मुरुम उत्खनन करते पाए जाने पर 01 जेसीबी जप्त कर प्रकरण दर्ज कर थाना चकरभाटा में सुरक्षार्थ रखा गया है । खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही जारी है। वन विभाग के द्वारा भी वन क्षेत्र अंतर्गत अवैध खनिज उत्खनन/परिवहन के मामलों में नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

Author Profile
Latest entries
राजनीति12/09/2026तारा कोल ब्लॉक पर दीपक बैज का भाजपा सरकार पर हमला: बोले- जंगल काटकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की साजिश, आवंटन रद्द करे सरकार… संगठन सृजन अभियान के समापन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा- जनता के मुद्दों पर अर्जुन की तरह लक्ष्य साधकर लड़ेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
Uncategorized12/09/2026बिना नक्शा पास कराए तान दी तीसरी मंजिल, अवैध निर्माण के साथ अवैध कब्जा और होर्डिंग्स भी… निगम सिर्फ नोटिस तक सीमित…
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
