बिलासपुर, जुलाई, 07/2025
“फॉर सेल इन मध्य प्रदेश” लिखी 5 पेटी शराब जप्त…
मुंगेली जिले में आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 281 बोतल विदेशी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी मुकेश पांडेय और उनकी टीम ने कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में 5 पेटी और 31 बोतल गोवा व्हिस्की जब्त की गई है, जिस पर “फॉर सेल इन मध्य प्रदेश” लिखा हुआ है। जप्त शराब की कुल मात्रा 50.580 बल्क लीटर है। इस मामले में अनिल कौशिक नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति शेषनारायण मौके से फरार हो गया। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क), 36 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पूरे मामले में उम्मी रुमा आबकारी उप निरीक्षक, आबकारी मुख्य आरक्षक सुनील मिश्रा, लक्ष्मी खांडे, आबकारी आरक्षक चिराग इंदुआ और वाहन चालक तुंगध्वज जायसवाल और अन्य स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
