बिलासपुर, जुलाई, 09/2025
आबकारी की छापेमार करवाई में पकड़ाए 9 कोचिए… 192 लीटर शराब और 255 किलो लहान जप्त…
बिलासपुर जिले में आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार को अलग अलग 11 जगहों पर कार्रवाई की है। रेड के दौरान मौके पर शराब बनाने व बेचने वाले 9 लोगों को पकड़ा। इनसे कुल 77 लीटर महुआ और देसी प्लेन शराब जब्त हुई। वहीं दो लावारिस प्रकरणों में कुल 115 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई है। अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी है। आबकारी की टीमों ने रतनपुर, मस्तूरी, सीपत और चकरभाठा इलाके में दबिश दी और 192 लीटर कच्ची शराब जब्त किया। और 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जहां उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया है।

सहायक आयुक्त नवनीत तिवारी के निर्देश पर मंगलवार की सुबह आबकारी की अलग-अलग टीमें फील्ड पर निकली थी। दरअसल जिले में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री की शिकायतें आए दिन आ रही है, इसके मद्देनजर आबकारी विभाग की टीम अभियान चला कर लगातार कार्रवाई कर रही है। आबकारी की टीम ने अलग अलग जगहों से शराब जप्त की है जिसमें राजकिशोर नगर से 44 और लिंगियाडीह से 42 शराब बोतल टीम ने पकड़ी है। इसके अलावा कपसिया खुर्द कोटा में 60 लीटर व जलसो में तालाब किनारे 55 लीटर महुआ शराब व 255 किलो लहान जब्त किया।

इन पर हुई कार्रवाई…
1.महादेव धनवर, हरदाडीह सीपत,
2.अजय सोनी, राजकिशोरनगर
3. संजू यादव, लीगियाडीह
4. पारथ जांगड़े, टिकरी मस्तूरी
5. रामप्रसाद, पंडाकापा
6. नंदलाल वर्मा, जलसो रतनपुर
7. रावेन्द्र वर्मा, सेमरताल
8. परमानन्द नेरसा, सेवार चकरभाठा
9. रवि विश्वकर्मा विद्याडीह मस्तूरी
10. कपसिया खुर्द कोटा में लावारिस 60 लीटर शराब व 225 किलो लहान व जलसो में तालाब किनारे 55 लीटर महुआ शराब मिला।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
