बिलासपुर, जुलाई, 20/2025
ब्रेकिंग : प्रार्थना सभा या धर्मांतरण ? – बिलासपुर में शिक्षिका के घर मचा बवाल… धर्मांतरण का आरोप… हिंदू संगठनों ने किया विरोध…
बिलासपुर। शहर में एक बार फिर धर्मांतरण को लेकर विवाद सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र के गीतांजलि सिटी फेस-2 में आत्मानंद स्कूल की एक शिक्षिका के घर पर रविवार को प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। इस आयोजन को लेकर आरोप लगे हैं कि इसके माध्यम से धर्मांतरण की कोशिश की जा रही थी।

सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में वहां पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। इसके साथ ही पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। प्रार्थना सभा में उस समय बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग भी मौजूद थे, जिससे स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो गई।
गीलांजलि सिटी स्थित मकान जहां प्रार्थना हो रही थी
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह प्रार्थना सभा मात्र एक बहाना है, असल में इसके माध्यम से लोगों का धर्मांतरण करवाया जा रहा है। वहीं शिक्षिका और उनके समर्थकों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि यह एक सामान्य प्रार्थना सभा थी, जिसका कोई गलत उद्देश्य नहीं था।
निलेश पांडे थाना प्रभारी सरकंडा
घटना की सूचना मिलने पर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों को सरकंडा थाने लाया गया, जहां पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सभी पक्षों से बयान लिए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राजीव कुमार शर्मा सर्व हिंदू संगठन नेता
सूरज ताम्रकार स्थानीय निवासी
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
बिलासपुर14/10/2026W.E. बिलासपुर का एक्सक्लूसिव ‘सफेद शहरी गरबा’ बना यादगार उत्सव.. सफेद परिधानों में सजी महिलाओं ने जमकर किया गरबा, शानदार सजावट और व्यवस्थाओं की सभी ने की सराहना..
