बिलासपुर, सितंबर, 27/2025
महापंचमी पर माँ स्कंदमाता की विधिवत पूजा, भक्ति में सराबोर हुआ विष्णु नगर…
बिलासपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर वार्ड नंबर 16, विष्णु नगर कुदुदण्ड स्थित माता चौरा मंदिर में महापंचमी के दिन माँ स्कंदमाता की भव्य पूजा-अर्चना विधि-विधान से संपन्न हुई। इस अवसर पर पंडित लोमेस प्रसाद पांडे ने पूजा-पाठ कराया।
माँ स्कंदमाता, भगवान कार्तिकेय की माता हैं। इन्हें गोद में पुत्र कार्तिकेय को लेकर सिंह पर विराजमान दर्शाया जाता है। माँ की आराधना से भक्तों को प्रेम, करुणा और मातृत्व का आशीर्वाद प्राप्त होता है। कहा जाता है कि उनकी पूजा करने से संतान की रक्षा होती है और परिवार में सुख-शांति का वास होता है।

मंदिर प्रांगण में उपस्थित भक्तों ने मिलकर “ॐ देवी स्कन्दमातायै नमः” मंत्र का सामूहिक जाप किया और माँ से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर मंदिर के वरिष्ठ सदस्य हनुमान प्रसाद देवांगन का परिवार मुख्य जजमान के रूप में उपस्थित रहा और उन्होंने पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की।
पूजा उपरांत मंदिर परिसर में भोग, प्रसाद वितरण और भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। पूरे मोहल्ले में धार्मिक उल्लास और उत्साह का वातावरण रहा।

समिति की ओर से अध्यक्ष संदीप भोसले, उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, सचिव रवि चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी दिनेश निर्मलकर, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, पार्षद हिमांशु व अनीता कश्यप सहित सुरेंद्र शर्मा, शिवचरण यादव, भारत पांडे, धीरज अग्रवाल, कमल जैन, आनंद जायसवाल, शंभू यादव और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर माता चौरा सेवा समिति ने सभी भक्तजनों के मंगलमय जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
प्रशासन27/07/2026सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा: समाजसेवी ने की तहसीलदार-एसडीएम को भी आरोपी बनाने की मांग… इधर लिपिकों की गिरफ्तारी से नाराज राजस्व लिपिक संघ ने खोला मोर्चा,,, अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या श्रीराम मंदिर में हुई चोरी की वेदना बनी जनआस्था का महासैलाब.. शहर से गाँव तक गूँजा ‘जय श्रीराम’… हजारों श्रद्धालु हाथों में श्रद्धा के नारियल लेकर अपने भांचा श्रीराम के सम्मान में उमड़े,, बिलासपुर की सड़कों पर दिखी अद्भुत भक्ति और समर्पण…
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,, प्रह्लाद जोशी बने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री..
