बिलासपुर, अक्टूबर, 01/2025
“पौने दो साल में पाँच लाख गाय गायब ? कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला – भूख, दुर्घटना और तस्करी से बर्बादी का आरोप”
बिलासपुर। प्रदेश में गोवंश की स्थिति को लेकर सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए गंभीर आरोप लगाया है कि पिछले पौने दो साल में राज्य से लगभग 5 लाख गायें गायब हो गईं, जबकि हजारों गायें भूख और दुर्घटनाओं का शिकार हो गईं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने पत्रकारवार्ता में कहा कि भाजपा राज में गौवंश के संरक्षण की व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि –
गौठान योजना और गोबर खरीदी योजना को बिना किसी विकल्प के बंद कर दिया गया। परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में गायें भूख और पानी के अभाव में मर रही हैं।
850 से अधिक गायें सड़कों पर दुर्घटनाओं में कुचली गईं।
1200 से ज्यादा गायें भूख-प्यास से दम तोड़ गईं।
200 से अधिक गायें जहरीला पदार्थ खाने से मारी गईं।
कांग्रेस का कहना है कि इन सबके बावजूद सबसे बड़ा सवाल यह है कि “5 लाख से ज्यादा गायें आखिर कहां गईं?” कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार की शह पर गायों की तस्करी कर उन्हें उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के स्लॉटर हाउस भेजा गया।

कांग्रेस का हमला: ‘गौ रक्षक’ बनकर महापाप कर रही भाजपा…
केशरवानी ने कहा कि भाजपा खुद को गोपूजक और गो-रक्षक बताती है, जबकि हकीकत यह है कि भाजपा शासनकाल में गायों की तस्करी और कत्लखानों की ओर बढ़ावा मिल रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि— मोदी सरकार के आने के बाद भारत, ब्राजील के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीफ़ निर्यातक बन गया।
बीफ़ निर्यात से मोदी सरकार हर साल 4.3 अरब डॉलर कमा रही है।
भाजपा शासित राज्यों – उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र – में देश के सबसे अधिक स्लॉटर हाउस हैं।
इलेक्ट्रोल बॉन्ड खुलासे से पता चला कि भाजपा को बीफ़ निर्यातक कंपनियों से चंदा मिला है।
गोठान बनाम गोधाम – व्यवस्था ठप, घोषणा सिर्फ कागज़ों में…
कांग्रेस ने कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस की शुरू की गई 10800 गौठानों को बंद कर दिया, जबकि इनसे लाखों गौवंश का पालन-पोषण और चारे-पानी की व्यवस्था होती थी।
सरकार ने पहले गो-अभ्यारण्य बनाने और फिर गो-धाम बनाने की घोषणा की, लेकिन न तो अभ्यारण्य बने और न ही गोधाम। दिखावे के लिए सरकार ने प्रतिपशु 10 रुपये प्रतिदिन चारा बजट का ऐलान किया, जबकि इतनी रकम में “गाय के लिए घास का एक गट्ठा भी नहीं आता।”
कांग्रेस की मांग…
कांग्रेस ने भाजपा सरकार से सीधी मांग की है—
1. राज्य से पिछले पौने दो साल में गायब 5 लाख गोवंश पर सरकार तत्काल स्पष्टीकरण दे।
2. वर्ष 2023 से पहले के सभी 10800 गौठान को पुनः चालू किया जाए।
3. गौठानों में चारे-पानी की सुरक्षित और स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर10/06/20263 साल से अवैध मुरुम खनन का खेल ?… शासकीय भूमि पर कब्जा,, सड़क बंद करने और रोजाना हाइवा से परिवहन का ग्रामीणो ने लगाए गंभीर आरोप,, कलेक्टर से हुई शिकायत…
बिलासपुर09/06/2026स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आई.पी.ओ (IPO) विद्युत मंडल को बेचने की साजिश… राज्य मंत्रिमंडल के फैसले को कांग्रेस ने बताया जनविरोधी…
बिलासपुर09/06/2026किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,, कलेक्टर कार्यालय का घेराव,, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन…
Uncategorized09/06/2026बेलतरा में सुशासन तिहार पर उठा जनाक्रोश: पानी, बिजली, सड़क और खाद संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
