बिलासपुर, नवंबर, 16/2025
सीएम विष्णुदेव साय से बिलासपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारणी ने की मुलाकात..
बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दिलीप यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार शाम को न्यू सर्किट हाउस में सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष गोपीनाथ डे, सचिव संदीप करिहार, कोषाध्यक्ष लोकेश वाघमारे, सह सचिव रमेश राजपूत और कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव शामिल रहे। इस दौरान सीएम साय ने प्रतिनिधिमंडल से शासन-प्रशासन और पत्रकारों के बीच समन्वय को लेकर चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि जिला व पुलिस प्रशासन से समन्वय बिठाकर प्रेस क्लब काम कर रहा है। प्रेस क्लब की ओर से प्रतिनिधिमंडल ने सीएम साय का अभिनंदन किया और बताया कि करीब डेढ़ माह पहले ही बिलासपुर प्रेस क्लब में नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया है।

अध्यक्ष यादव ने बताया कि वर्तमान में बिलासपुर प्रेस क्लब का जीर्णोद्धार हो रहा है। जल्द ही भव्य रूप से तैयार हो जाएगा। नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण प्रस्तावित है। हम चाहते हैं कि शपथ ग्रहण समारोह में आप मुख्य अतिथि के रूप में आएं और नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाएं। इससे पत्रकारों के बीच सरकार, शासन-प्रशासन के प्रति सकारात्मक संदेश जाएगा। साथ ही उसी दिन प्रेस क्लब भवन के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण कर दें। बिलासपुर प्रेस क्लब के आग्रह को सीएम साय ने स्वीकार किया और अपने निज सहायक दीपक अंधारे को प्रस्तावित कार्यक्रम को नोट करने कहा। सीएम साय ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर राजधानी रायपुर आने की बात भी कही है। इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरुण साव, नगर विधायक अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़16/11/2026बिलासपुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 120 करोड़ रुपए के 16 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.. शिक्षा, खेल, कला एवं समाजसेवा के क्षेत्र की 28 प्रतिभाएं सम्मानित..
प्रशासन16/11/202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी जिला कार्यालय बिलासपुर से जारी नहीं हुआ ऐसा कोई आदेश, जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
छत्तीसगढ़16/11/2026सीएम विष्णु देव साय ने प्रदेश की पहली शटल तकनीक आधारित ऑटोमेटेड मल्टीलेवल कार पार्किंग का किया लोकार्पण…
धर्म-कला -संस्कृति16/11/2026अरपा तट पर आस्था का ऐसा उजास, सूर्यास्त के साथ गूंज उठे छठी मैया के जयकारे, छठ व्रतियों का का उमड़ा जन सैलाब.. सूप, दउरा और ठेकुआ में जीवित है लोकसंस्कृति..
