बिलासपुर, अप्रैल, 24/2026
ब्रेकिंग न्यूज़ : कोयला माफिया का काला खेल,, अवैध कोयला खनन में गई ग्रामीण की जान,, मिट्टी धसने से 80 फीट गड्ढे में दफन हुई ज़िंदगी…
सरगुजा (लखनपुर थाना क्षेत्र)। सरगुजा जिले के अमेरा खदान क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। खदान के आसपास 70 से 80 फीट गहरे खतरनाक गड्ढों में कोयला निकालने के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान ग्राम लोसंगी निवासी भाकु के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन का खेल चल रहा है, जहां युवक अपनी जान जोखिम में डालकर सुरंगनुमा गड्ढों में घुसकर कोयला निकालते हैं।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रोजाना सैकड़ों मोटरसाइकिलों के जरिए अवैध कोयला आसपास के ईंट भट्ठों और होटलों में खपाया जा रहा है। कोयला तस्कर ग्रामीणों को लालच देकर इस खतरनाक काम में झोंक रहे हैं।

इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है और अब एक निर्दोष की जान चली गई। बताया जा रहा है कि लखनपुर इलाके के गमला भट्ठा, चिमनी भट्ठा समेत कई स्थानों पर इस अवैध कोयले की खपत की जा रही है। बड़ा सवाल अभी भिन्हाई क्या इस मौत के बाद प्रशासन जागेगा या कोयला माफिया का यह काला खेल यूं ही चलता रहेगा?

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/06/2026पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की कमान फिर संभालेंगे प्रवीण झा, सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष, सचिव पद पर पुनः सुशोभित हुए सुधीर झा…
बिलासपुर07/06/2026पंडरी में जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की स्वीकृति से सराफा कारोबार को नई दिशा,, संघ ने लखनलाल देवांगन का जताया आभार,, महा सम्मेलन में शामिल होंगे सांसद राजेश वर्मा (सोनी)…
बिलासपुर06/06/2026बेलतरा विधानसभा में विकास का नया कीर्तिमान, 7 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन… जन आकांक्षाओं को मिला आकार, बेलतरा में विकास कार्यों की नई शुरुआत…
बिलासपुर06/06/2026बिलासपुर अब बनेगा “तीसरी आँख” की निगरानी वाला हाई-सिक्योरिटी शहर जनभागीदारी से लगेंगे 1000 सीसीटीवी कैमरे, अपराध नियंत्रण में मिलेगी बड़ी मजबूती
