बिलासपुर, मई, 29/2026
कॉलेज की मनमानी,, हाईकोर्ट की दखल से छात्र को मिली राहत,, अब दे सकेगा एग्जाम,, पोर्टल बंद कर परीक्षा से वंचित करने का आरोप…
बिलासपुर। रुंगटा कॉलेज के छात्र प्रांजल यादव को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कॉलेज द्वारा परीक्षा से वंचित किए जाने और पोर्टल बंद कर देने के आरोपों को लेकर छात्र ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट के निर्देश पर छात्र को PGDCA सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिल गई है।
बताया जा रहा है कि छात्र प्रांजल यादव ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि कॉलेज प्रबंधन की ओर से पोर्टल बंद कर दिए जाने के कारण उसे परीक्षा में बैठने से रोका जा रहा था। मामले में अधिवक्ता अनिल तावड़कर ने छात्र की ओर से पक्ष रखा और दलीलें पेश कीं।
हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद प्रांजल यादव को आज आयोजित PGDCA सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिल गई। इस फैसले के बाद छात्र और उसके परिजनों ने राहत की सांस ली है।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
Uncategorized28/08/2026सड़क पर दबंगई का वीडियो वायरल,, युवक को लाठी-बेल्ट से पीटा,, बिलासपुर में बेखौफ बदमाश..
