
बिलासपुर // चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन के पास गुरुवार को तड़के सुबह एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली. दोनों एक-दूसरे को पकड़े हुए थे. घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. जीआरपी ने दोनों शवो को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर रेफरल अस्पताल भेज दिया. दोनों चक्रघरपुर के झरझरा गांव के रहने वाले थे. युवक की पहचान लखीराम गगराई और युवती की पहचान रायमुनि हासंदा के रूप में हुई. दोनों की उम्र 20-22 साल के बीच होगी.
रेलवे लाइन पर दोनों के शव जिस हालत में मिले, उससे पता चला कि दोनों प्रेमी युगल थे. दोनों एक-दूसरे से लिपटे हुए थे. आत्महत्या करने के लिए एक-दूसरे से लिपटकर पटरी पर सो गये. ट्रेन गुजरने के कारण दोनों के सिर और धड़ अलग-अलग हो गये. धड़ एक-दूसरे से लिपटे पाये गये.
मृतकों के पास से पुलिस ने कई फोटो बरामद किये. फोटो में दोनों एक साथ थे. युवती के पर्स से आधार कार्ड और एक हजार रुपया भी बरामद किये गये. दोनों के मोबाइल भी मौके से मिले. मोबाइल के जरिये घरवालों का पता चला. जिसके बाद जीआरपी ने दोनों के घरवालों को घटना की सूचना दी. परिजनों के पहुंचने पर आत्महत्या के कारणों का पता चल पाएगा.
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर21/08/2026हाईकोर्ट, कॉलेज और कॉलोनियों से एयरपोर्ट तक ई-बस की कनेक्टिविटी की पहल… बोदरी प्रेसिडेंट इन काउंसिल के सदस्यों की मांग पर कलेक्टर का भरोसा, एयरपोर्ट तक बढ़ेगी ई-बस सेवा…
प्रशासन20/08/2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, कॉलेज भवन से लेकर मुक्तिधाम तक विकास कार्यों को मिली स्वीकृति… घोषणाओं से आगे बढ़ कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी…
बिलासपुर19/08/2026निगम के नोटिस के बाद भी नहीं थमा अवैध निर्माण,, दाऊ श्री मेडिकल में तीसरी मंजिल का निर्माण जारी.. नियमों की अनदेखी का आरोप…
बिलासपुर18/08/2026बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल,, नाबालिग किशोर ने बाथरूम में फांसी लगाकर दी जान…
