• Fri. Jul 10th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,,  प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो :  विजय केशरवानी

बिलासपुर, जुलाई, 10/2026

अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,,  प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम…

शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी..

संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो :  विजय केशरवानी

बिलासपुर। शहर के अपोलो हॉस्पिटल की स्वास्थ्य सेवाओं और कथित अव्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अपोलो हॉस्पिटल पहुंचे और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि उनके अस्पताल पहुंचने की सूचना मिलते ही अपोलो हॉस्पिटल के सीईओ वहां से चले गए। खबर है कि सीईओ 3 दिन की छुट्टी में है। इसके बाद अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी देवेश गोपाल और अन्य चिकित्सकों ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की। इसी दौरान बातचीत में अस्पताल की एक गंभीर व्यवस्था सामने आई, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

चर्चा के दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से यह जानकारी सामने आई कि अपोलो हॉस्पिटल की एंबुलेंस सेवा पिछले लगभग तीन माह से बंद पड़ी हुई है। इस खुलासे के बाद कांग्रेस नेताओं ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए मरीजों की सुरक्षा से जुड़ा बड़ा सवाल खड़ा कर दिया।

पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय ने कहा कि यदि किसी मरीज की हालत अत्यंत गंभीर हो और उसे तत्काल दूसरे बड़े चिकित्सा संस्थान में एयर एंबुलेंस के जरिए रेफर करने की आवश्यकता पड़े, तो वर्तमान स्थिति में अस्पताल के पास संचालित एयर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह स्थिति गंभीर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करने जैसी है और इतनी बड़ी स्वास्थ्य संस्था के लिए यह बेहद चिंताजनक मामला है।

शैलेश पांडे, पूर्व विधायक, बिलासपुर 

उन्होंने आगे कहा कि अस्पताल प्रबंधन को अपनी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। यदि एयर एंबुलेंस जैसी महत्वपूर्ण सुविधा लंबे समय से बंद है तो इसकी जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं की गई और इसे शुरू करने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए, इसका जवाब भी प्रबंधन को देना चाहिए।

कांग्रेस के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने अपोलो हॉस्पिटल प्रबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा सीधे लोगों की भावनाओं और जीवन से जुड़ी होती है, लेकिन अपोलो प्रबंधन की संवेदनाएं पूरी तरह समाप्त हो चुकी हैं।

विजय केशरवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी

उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन लगातार मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है। केशरवानी ने कहा कि जब अस्पताल की एयर एंबुलेंस पिछले तीन महीनों से बंद पड़ी है, तब गंभीर मरीजों को हायर सेंटर भेजने की स्थिति में डॉक्टर, टेक्नीशियन और नर्स जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने की बात कही जा रही है। यह बेहद गंभीर और चिंताजनक स्थिति है।

उन्होंने कहा कि अपोलो हॉस्पिटल अब सेवा के बजाय केवल व्यवसायिक संस्था बनकर रह गया है। मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति उसकी जवाबदेही खत्म होती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह निरंकुश हो चुका है और उसे आम लोगों की पीड़ा एवं जीवन की कोई चिंता नहीं है।

मामले को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल प्रबंधन को एक सप्ताह के भीतर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा के भीतर व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधन की होगी।

 

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
ऋण खाते में लाखों की हेराफेरी,, सेंट बैंक की ब्रांच मैनेजर और कर्मचारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज,,  लाखो के कथित गबन का मामला,, ईएमआई जमा करने के बाद भी मकान कुर्क करने की तैयारी का लगा आरोप,,
फर्जी डॉक्टर नहीं, उसे नियुक्त करने वाले अपोलो अस्पताल प्रबंधन की भी तय हो जवाबदेही… अपोलो प्रबंधन को दी गई कथित क्लीन चिट पर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल…
फर्जी डॉक्टर केस में नया विवाद,, अपोलो अस्पताल प्रबंधन को मिली क्लीन चिट पर उठे सवाल… फर्जी डॉक्टर की नियुक्ति पर जिम्मेदारी किसकी ?… पूर्व विस अध्यक्ष के बेटे ने मांगी CBI जांच…

You missed