बिलासपुर, अगस्त, 28/2026
एक्वा स्पा फिर विवादों में : सेन बंधुओं पर एक ही दिन दो थानों में FIR, महिला कर्मचारी से बदसलूकी से लेकर पत्रकार को धमकी तक के आरोप…
बिलासपुर। विवादों में घिरे एक्वा स्पा सेंटर के संचालक सेन बंधुओं की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। एक ही दिन शहर के दो अलग-अलग थानों में स्पा संचालकों के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज हुई हैं। सिविल लाइन थाने में महिला कर्मचारी ने बकाया वेतन नहीं देने, गाली-गलौज और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है, जबकि सिरगिट्टी थाने में पत्रकार को फोन पर गाली-गलौज करने, धमकी देने और खबर हटाने का दबाव बनाने के आरोप में स्पा संचालक अमन सेन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पत्रकार की शिकायत पर अमन सेन के खिलाफ FIR
पत्रकार एवं डेली न्यूज़ टाइम्स के संपादक जिया उल्ला खान की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने एक्वा स्पा सेंटर के संचालक अमन सेन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शिकायत के मुताबिक, 27 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे अमन सेन ने पत्रकार जिया उल्ला खान के मोबाइल नंबर पर फोन किया।
आरोप है कि बातचीत के दौरान अमन सेन ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर 27 अगस्त की शाम 7:28 बजे FIR क्रमांक 0616/2026 दर्ज की। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार गर्ग कर रहे हैं।
शिकायत में पत्रकार जिया उल्ला खान ने फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं, पूरे घटनाक्रम को लेकर यह भी सामने आया है कि स्पा सेंटर से संबंधित खबर को लेकर संचालक की ओर से आपत्ति जताई गई थी। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
सिविल लाइन थाने में महिला कर्मचारी ने भी दर्ज कराई FIR…
इसी दिन एक्वा स्पा सेंटर से जुड़ा एक और मामला सामने आया। सिविल लाइन थाने में स्पा सेंटर की महिला कर्मचारी ने संचालकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
महिला कर्मचारी का आरोप है कि नौकरी छोड़ने को लेकर उसने अपना बकाया वेतन मांगा तो संचालकों ने उसके साथ बदसलूकी और गाली-गलौज की। शिकायत के मुताबिक, महिला घटना का वीडियो बनाने का प्रयास कर रही थी, तभी उसका मोबाइल छीन लिया गया और उसे धमकी भी दी गई। महिला कर्मचारी की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक्वा स्पा सेंटर इससे पहले भी विवादों में रहा है। अब एक ही दिन दो अलग-अलग थानों में दर्ज हुई एफआईआर के बाद स्पा संचालकों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
बिलासपुर14/10/2026W.E. बिलासपुर का एक्सक्लूसिव ‘सफेद शहरी गरबा’ बना यादगार उत्सव.. सफेद परिधानों में सजी महिलाओं ने जमकर किया गरबा, शानदार सजावट और व्यवस्थाओं की सभी ने की सराहना..
राजनीति13/10/2026बेलतरा की सियासत गरमाई : बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल और वाटर कैनन, बिलासपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन.. सीमांकन विवाद से विकास में भेदभाव तक, बेलतरा के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ हल्लाबोल !
