बिलासपुर, अगस्त, 28/2026
हत्या या सुसाइड ? खेत में मवेशियों को लेकर विवाद,, मारपीट का आरोप, जहर सेवन और फिर ग्रामीण की मौत,, आखिर क्या है सच,, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा राज…
बिलासपुर। हिर्री थाना क्षेत्र के पथराली गांव में एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मवेशियों के खेत में घुसने को लेकर हुए विवाद के बाद राजू बरेठ की मौत हो गई। परिजनों ने जहां मारपीट के बाद मौत होने का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस के सामने यह गुत्थी बनी हुई है कि राजू ने आत्महत्या की या उसकी मौत के पीछे कोई अन्य वजह है। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

बताया जा रहा है कि 25 अगस्त को राजू बरेठ अपनी पत्नी शीला के साथ खेत की रखवाली करने गया था। लौटते समय दूसरे पक्ष के खेत में मवेशियों के घुसने को लेकर विवाद हो गया। मृतक की पत्नी शीला का आरोप है कि विवाद के बाद कुछ लोगों ने दुकान के पास राजू के साथ मारपीट की। इसके बाद उसे खेत की ओर ले जाकर लाठी-डंडों से भी पीटा गया।
परिजनों के मुताबिक, मारपीट में घायल राजू लहूलुहान हालत में हिर्री थाने पहुंचा था। परिवार का आरोप है कि मामले में गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज करने के बजाय धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। परिजनों का कहना है कि इस कार्रवाई से राजू मानसिक रूप से आहत था और घर लौटने के बाद उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया।
शिला बरेठ, मृतक की पत्नी
बुधवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर राजू को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने धन्नू, गोलू, मनमोहन, संदीप, राकेश और आकाश समेत अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
रजनेश सिंह, एसएसपी, बिलासपुर
मेडिकल मेमो में जहरीला पदार्थ सेवन का उल्लेख
मामले में पुलिस का कहना है कि मेडिकल मेमो में जहरीला पदार्थ सेवन किए जाने की बात सामने आई है। एसएसपी रजनेश सिंह के अनुसार, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि राजू की मौत मारपीट के बाद आत्महत्या से हुई या फिर उसकी मौत के पीछे कोई आपराधिक वजह थी।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
बिलासपुर14/10/2026W.E. बिलासपुर का एक्सक्लूसिव ‘सफेद शहरी गरबा’ बना यादगार उत्सव.. सफेद परिधानों में सजी महिलाओं ने जमकर किया गरबा, शानदार सजावट और व्यवस्थाओं की सभी ने की सराहना..
राजनीति13/10/2026बेलतरा की सियासत गरमाई : बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल और वाटर कैनन, बिलासपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन.. सीमांकन विवाद से विकास में भेदभाव तक, बेलतरा के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ हल्लाबोल !
