बिलासपुर, अक्टूबर, 29/2026
चार बार मरम्मत, फिर भी नहीं सुधरी स्कूटर, उपभोक्ता फोरम में शिकायत के बाद भी नहीं मिला न्याय..
पेंड्रा के सुरजीत सिंह ने कंपनी से मांगा रिफंड, बार-बार खराबी और शिकायतों की अनदेखी से परेशान
पेंड्रा/बिलासपुर। वाहन खरीदने के बाद बार-बार खराबी आने और कंपनी से संतोषजनक समाधान नहीं मिलने का मामला सामने आया है। पेंड्रा निवासी सुरजीत सिंह ने करीब तीन साल पहले पेंड्रा स्थित होंडा शोरूम से एक्टिवा स्कूटर खरीदी थी। उनका आरोप है कि खरीदने के बाद से ही स्कूटर में लगातार तकनीकी खराबी आने लगी। कई बार मरम्मत कराने के बावजूद समस्या दूर नहीं हुई। इससे परेशान होकर अब उन्होंने कंपनी से स्कूटर की कीमत वापस करने यानी रिफंड की मांग की है।
सुरजीत सिंह के मुताबिक, स्कूटर खराब होने पर उन्होंने पेंड्रा स्थित शोरूम में चार बार मरम्मत कराई, लेकिन इसके बाद भी गाड़ी बार-बार खराब होती रही। स्कूटर रास्ते में ही बंद हो जाने की समस्या से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने बिलासपुर स्थित शोरूम में भी गाड़ी की मरम्मत कराई, लेकिन वहां से भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं मिल सका।
लगातार खराबी और मरम्मत से परेशान होकर सुरजीत सिंह ने आखिरकार स्कूटर कंपनी के शोरूम में छोड़ दी और गाड़ी वापस लेकर उसकी कीमत लौटाने की मांग की। उनका कहना है कि उन्होंने कंपनी में तीन से चार बार ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन और टालमटोल का सामना करना पड़ा। न तो उनकी गाड़ी की समस्या दूर हुई और न ही उन्हें दूसरी गाड़ी उपलब्ध कराई गई।
सुरजीत सिंह पीड़ित
उपभोक्ता फोरम में शिकायत, फिर भी समाधान का इंतजार
कंपनी स्तर पर सुनवाई नहीं होने के बाद सुरजीत सिंह ने उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, उनके मुताबिक अब तक मामले का समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में उन्हें न्याय के लिए लगातार प्रयास करना पड़ रहा है।
सुरजीत सिंह का कहना है कि अब उन्हें यह स्कूटर वापस नहीं चाहिए, क्योंकि नई गाड़ी खरीदने के बाद से ही उन्हें बार-बार खराबी का सामना करना पड़ा है। वह कंपनी से स्कूटर की कीमत वापस चाहते हैं। उनका आरोप है कि ग्राहक की शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई नहीं होने से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।
यह मामला वाहन की गुणवत्ता, बिक्री के बाद मिलने वाली सेवा और ग्राहक शिकायतों के निराकरण को लेकर सवाल खड़े करता है। हालांकि, कंपनी का पक्ष और मामले में उपभोक्ता फोरम की वर्तमान स्थिति सामने आने के बाद ही पूरे प्रकरण की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन29/10/2026पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन.. कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
बिलासपुर29/10/2026बाढ़ से उजड़े आशियाने, अब तक नहीं मिला मुआवजा! वार्ड-52 की महिलाओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उठाई आवाज, तहसीलदार ने दिया जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा..
Uncategorized29/10/2026चार बार मरम्मत, फिर भी नहीं सुधरी स्कूटर, उपभोक्ता फोरम में शिकायत के बाद भी नहीं मिला न्याय.. पेंड्रा के सुरजीत सिंह ने कंपनी से मांगा रिफंड, बार-बार खराबी और शिकायतों की अनदेखी से परेशान
बिलासपुर29/10/2026लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक अमर अग्रवाल ने ली बैठक बिलासपुर विधानसभा से 3 हजार लोगों की होगी सहभागिता, प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश..
