सामने आया बिलासपुर पुलिस का मानवीय चेहरा ,, पुलिस ने सरकण्डा क्षेत्र के इमलीभांठा बंधवापारा के आंदोलनकारियों को बस में बिठा कर उनके घर इमली भांठा तक पहुँचाया ,,जो लोग थोड़ी देर पहले पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे वह पुलिस की मानवता देख उसे धन्यवाद देते दिखे ,,बिलासपुर // आज सरकंडा क्षेत्र के इमलीभांटा-बंधवापारा क्षेत्र में रहने वाले लगभग ढाई सौ बेजा कब्जा धारियों को ट्रांजिट हॉस्टल से बेदखल करने की निगम की कार्रवाई से बौखलाए लोग दोपहर को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मेन रोड पर बैठ गए और चक्काजाम शुरू कर दिया।वे नगर निगम की बेदखली की कार्रवाई का विरोध कर रहे थे।
इस कार्रवाई के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत करने बड़ी संख्या में पहुंचे इमली भाटा निवासी एकाएक स्टेट बैंक की कलेक्ट्रेट ब्रांच के सामने सड़क पर बैठ गए और चक्का जाम कर दिया। वे लगातार प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस पर जब पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया तो वे नगर निगम के साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।लेकिन उसी समय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और एसडीएम देवेंद्र पटेल द्वारा आकर उन्हें समझाइश दी गई तथा सड़क से हटकर मेन रोड पर चक्का जाम खत्म करने का आग्रह किया गया। उनकी समझाइश का असर हुआ और प्रदर्शनकारियों ने अपना आंदोलन खत्म कर चक्का जाम समाप्त करने का निर्णय लिया। इसके बाद जब पुलिस के अधिकारियों ने अपने विभाग की ही एक बड़ी गाड़ी(डग्गा) मंगवा कर प्रदर्शन में चक्का जाम करने बैठी महिलाओं तथा बच्चों को उस गाड़ी में बिठा कर बंधवापारा तक छोड़ने की पहल की। तो पुलिस की गाड़ी में बैठते हुए महिलाएं उसी पुलिस को धन्यवाद और साधुवाद देने लगीं, जिसके खिलाफ कुछ देर पहले तक वे जोर-जोर से नारे लगा रही थीं।
Author Profile
Latest entries
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले : युवाओं की भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि…
बिलासपुर25/07/202691 प्रतिभागियों को पछाड़ बिलासपुर की एंजेल चौकसे बनीं ‘Mrs. Alluring 2026’.. दिल्ली में आयोजित Mrs. India International Queen प्रतियोगिता में देश-विदेश की प्रतिभागियों के बीच जीता खिताब, एंजेल ने कहा, सपनों की कोई उम्र नहीं होती..
धर्म-कला -संस्कृति23/07/2026छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में निकलेगी तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” “भांचा श्रीराम का सम्मान, ननिहाल छत्तीसगढ़ का प्रण — श्रद्धा के नारियल, रामलला के श्रीचरणों में समर्पण।”
राजनीति23/07/2026कांग्रेस शासन में करोड़ों का कथित सर्पदंश फर्जीवाड़ा,, पूर्व विधायक पांडे बताएं जिम्मेदार कौन ? – भाजपा
