कलेक्ट्रेट के सामने मेन रोड जाम कर धरने पर बैठे बंधवापारा इमली भाठा में रहने वाले सैकड़ों लोग
बिलासपुर (शशि कोन्हेर)// निगम प्रशासन द्वारा सरकंडा क्षेत्र के बंधवा पारा इमलीभाठा मैं रहने वाले लोगों को वहां से बेदखल करने की कार्रवाई के खिलाफ आज दोपहर 11:30 बजे बजे सैकड़ों पुरुष और महिलाऐ कलेक्ट्रेट के ठीक सामने मेन रोड को जाम कर बीच सड़क पर धरने में बैठ गए हैं। निगम प्रशासन के द्वारा इमली भांठा सरकंडा के ट्रांजिट हॉस्टल में बेजा कब्जा कर रहने वाले सैकड़ों परिवारों को आज सुबह एकाएक वहां से बेदखल कर दिया गया।लगभग 200 घरों में रहने वाले इन लोगों पर हुई कार्रवाई के खिलाफ बड़ी संख्या में वहां रहने वाले पुरुष और महिलाएं पहले कलेक्ट्रेट आए। फिर कमिश्नर के ऑफिस गए। वहां भी जब कोई वरिष्ठ अधिकारी नहीं मिला तो कलेक्ट्रेट के सामने या कहें स्टेट बैंक कलेक्टरेट ब्रांच के सामने मेन रोड को जाम कर सड़क पर ही धरने पर बैठ गए हैं। एकाएक किए गए इस सड़क जाम और धरना प्रदर्शन से प्रशासन हड़बड़ा गया है। और उसके अधिकारी इस स्थिति से निपटने के लिए विचार विमर्श कर रहे हैं। जिससे कोई फौरी कार्रवाई कर सड़क जाम को हटाया जा सके। और बीच सड़क पर चल रहे धरना प्रदर्शन को समाप्त कराया जाए !
जिला प्रशासन व एसडीएम की समझाइश के बाद खत्म हुआ जाम ….
प्रशासन की समझाइश के बाद धरने पर बैठे बंधवापारा इमली भाटा के लोग रोड जाम और चक्का जाम आंदोलन को खत्म करने पर राजी हो गए , पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के एसडीएम के द्वारा दी गई समझाइश के बाद कलेक्ट्रेट के सामने मेन रोड पर चक्का जाम खत्म हो गया। और गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो गई।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति23/07/2026छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में निकलेगी तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” “भांचा श्रीराम का सम्मान, ननिहाल छत्तीसगढ़ का प्रण — श्रद्धा के नारियल, रामलला के श्रीचरणों में समर्पण।”
राजनीति23/07/2026कांग्रेस शासन में करोड़ों का कथित सर्पदंश फर्जीवाड़ा,, पूर्व विधायक पांडे बताएं जिम्मेदार कौन ? – भाजपा
बिलासपुर23/07/2026बिलासपुर के हक की आवाज़ कौन उठाएगा ?.. शहर के मुद्दों पर सदन में सन्नाटा,, पूर्व विधायक ने पूछा— आखिर क्यों मौन हैं अमर अग्रवाल ?…
बिलासपुर21/07/2026एक गुंडा-एक जवान’ नीति लागू, सक्रिय बदमाशों पर रहेगी कड़ी नजर आईजी राम गोपाल गर्ग की कार्यशाला में प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर जोर, गुंडा-निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के लिए जारी हुई नई SOP
