बिलासपुर // बस्तर बन्धु के संपादक /प्रकाशक, वरिष्ठ पत्रकार सुशील शर्मा की एकतरफा नाजायज गिरफ्तारी का मामला अब धीरे-धीरे अखिल भारतीय रूप लेता जा रहा है। मंगलवार को बिलासपुर के पत्रकारों ने भी अपनी आवाज बुलंद की और उक्त मामले में पुलिस की ज्यादती को लेकर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनसुइया उइके को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ की ओर से जोरदार शब्दावली में ज्ञापन सौंपा है, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार बस्तर बन्धु के संपादक सुशील शर्मा की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए उनके मामले की सूक्ष्म तथा निष्पक्ष जांच करवा कर उनके साथ न्याय करने की अपील की गई है।

यह ज्ञापन बिलासपुर कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को दिया गया है, साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी बिलासपुर कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया है। ज्ञापन में इस बात का प्रबल विरोध किया गया है कि एक ओर तो छत्तीसगढ़ सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून की बात करती है और दूसरी ओर उसकी ही पुलिस छत्तीसगढ़ के पत्रकारों को डराने के लिए सीधे एफआईआर दर्ज कर रही है। बिना सत्य तथ्य जाने बिना किसी जांच के पत्रकारों पर आरोप लगाए जा रहे हैं।

ज्ञापन में मांग की गई है कि सुशील शर्मा को गिरफ्तार करने वाले अधिकारी के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा गौर के हस्ताक्षर से सौंपा गया है, जिस पर अन्य पदाधिकारियों तथा पत्रकारों के भी हस्ताक्षर हैं।
ज्ञातव्य है कि विगत 20 मई को संपादक सुशील शर्मा को एक महिला अधिकारी की रिपोर्ट पर रायपुर की पुलिस ने कांकेर आकर गिरफ्तार कर मानसिक यातना पहुंचाई थी जोकि सारे भारत में इस प्रकार का पहला मामला है, जिसमें पुलिस ने न तो सत्य जानने की कोशिश की थी और ना न्यायिक क्षेत्र का ही कोई ख्याल किया था।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/08/2026दो मजदूरों की मौत के बाद जागा निगम: स्वर्ण जयंती नगर में अवैध निर्माण पर कार्रवाई,, दीवार तोड़ी और 7 दिन की मोहलत…
बिलासपुर08/08/2026प्रेस क्लब अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ सहायक पंजीयक ने जारी किया आदेश,, सचिव कोषाध्यक्ष पद का नहीं बदल सकते प्रभार… पदाधिकारियों के बीच विवाद अब प्रशासनिक जांच और नियमों की कसौटी तक पहुंचा…
बिलासपुर07/08/2026बिलासपुर में बेखौफ अवैध निर्माण! बिना अनुमति तीसरी मंजिल का निर्माण,, शासकीय जमीन पर भी दुकानें ? निगम की कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित? मुख्य मार्ग पर नियमों की खुलेआम अनदेखी, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…
Uncategorized04/08/2026निर्माणाधीन मकान में करंट का कहर,, छुट्टी के दिन पहुंचे दो मजदूरों की दर्दनाक मौत,, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल…
