शहर विधायक शैलेश पांडे ने किया बिलासपुर के नए एयरपोर्ट का निरीक्षण ,,
अधिकारियों की टीम को लेकर पहुंचे विमानतल ,,
मापदंड के अनुरूप निर्माण कार्य पूर्ण होने पर शीघ्र लाइसेंस जारी होने और विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद ,,

बिलासपुर // बुधवार को शहर विधायक शैलेश पाण्डेय ने अधिकारियों के साथ चकरभाठा के एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। वहां निर्माण कार्यो के निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि राज्य सरकार द्वारा दी गई सत्ताइस करोड़ रूपए की राशि से 3सी लाइसेंस के लिए जरूरी मापदंडों के अनुसार सारे निर्माण तकरीबन पूरे कर लिए गये है। उंन्होने बताया कि प्रदेश विधानसभा में बिलासपुर के विधायकों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए बजट की मांग की थी। इस पर राज्य सरकार से 27 करोड़ रुपये आने के बाद बिलासपुर एयरपोर्ट में 3C की मान्यता के लिए मापदंडों के अनुरूप निर्माण और अन्य आवश्यक शुरू हुए थे जो अब तकरीबन पूरे हो चुके है।
बिलासपुर विधायक पांडे ने कहा कि अब हमारा बिलासपुर एयरपोर्ट कंपल्यास और निरीक्षण के लिए लगभग तैयार है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की अनुमति के बाद अब शीघ्र बिलासपुर में हवाई सेवा आरंभ हो जाएगी। इसी सिलसिले में विधायक शैलेश पांडे ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप पूरी से भी व्यक्तिगत मिलकर हवाई सेवा शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की थी।

बिलासपुर शहर के सभी वर्गों, समाजों,युवा साथियों,राजनीतिक दलों और सभी क्षेत्रों के लोगो की मांग भी बिलासपुर को 3C लाइसेंस जारी कर समाज सेवा शुरू करने की है। इसीलिए राज्य सरकार ने एक बड़ा फण्ड दिया था ताकि हवाई सेवा का लाभ जल्द से जल्द और ज्यादा से ज्यादा लोगो को मिल सके। उन्होंने उम्मीद जाहिर की आब जब मापदंडों के अनुसार सारे काम हो चुके हैं। तो राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप 3 सी लाइसेंस जल्द से जल्द जारी किया जाना चाहिए। जिससे बिलासपुर के लोगों को शीघ्र ही विमान सेवा का लाभ मिल सके।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर25/10/2026बिलासपुर में बदहाल सड़क को लेकर चक्काजाम, सड़क पर उतरे मोहल्लेवासी.. धूल के गुबार और गड्ढों से रहवासी बेहाल… भूमिपूजन के 6 महीने बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं..
बिलासपुर24/10/2026बिलासपुर के शिव मेडिसिटी हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों के गंभीर आरोप.. इंजेक्शन के ओवरडोज के बाद बिगड़ी महिला की हालत ? परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप…
बिलासपुर24/10/2026लोकल तड़का 4.0 का आयोजन 25 अक्टूबर को.. स्वाद, मनोरंजन और समाज सेवा का अनूठा संगम..
बिलासपुर23/10/2026वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे नवकिशोर पटनायक.. मोहन भागवत के बिलासपुर दौरे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- जनता को क्या मिलेगा ?
