मीसाबंदी सम्मान निधि: न्यायालय के आदेश की अवमानना का मामला ,,
लोकतंत्र सेनानी संघ के असित भट्टाचार्य ने पेश किया मामला ,,
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव को उपस्थित होकर जवाब देने आदेशित किया ,,
रायपुर // लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने जानकारी में बताया कि लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश महामंत्री असित भट्टाचार्य ने प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें वर्ष 2008 से प्रदान की जा रही लोकनायक जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि को प्रदेश सरकार ने जनवरी 2018 से सत्यापन के नाम पर स्थगित कर दी,जब एक वर्ष तक प्रदेश सरकार ने ना सत्यापन किया न सम्मान निधि देना प्रारम्भ किया तो उन्होंने अपनी अधिवक्ता सुप्रिया उपासने के माध्यम से एक वर्ष की बकाया सम्मान निधि व भविष्य की सम्मान निधि नियमित दिए जाने हेतु याचिका बिलासपुर उच्च न्यायालय में लगाई ।
जिस पर शासन व याचिकाकर्ता की बहस सुनने के बाद अपने पारित आदेश दिनांक 2 दिसंबर 2019 के द्वारा शासन को आदेशित किया कि याचिकाकर्ता को बकाया सम्मान निधि की राशि तत्काल शासन अदा करे व भविष्य की राशि भी सत्यापन कर अदा करे इस आदेश के साथ प्रकरण अंतिम रूप से निराकृत कर दिया।याचिकाकर्ता ने अपने अनेकों पत्रों के माध्यम से सरकार से उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में सम्मान निधि दिए जाने की मांग की परंतु सरकार व उनके अधकारियों ने न्यायालयीन आदेश को कोई तवज्जो नहीं दी न कोई अपील भी की,अंततः याचिकाकर्ता ने पुनः उच्चन्यायालय का दरवाजा खटखटाया व अपनी अधिवक्ता सुप्रिया उपासने के माध्यम से न्यायालयीन आदेश की अवमानना का प्रकरण प्रस्तुत किया जिसमें सुनवाई पश्चात माननीय न्यायाधीश ने अपने आदेश दिनांक 20 जुलाई 2020 के द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव को नोटिस जारी कर न्यायालय के समक्ष उपस्थित हो जवाब देने आदेशित किया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized06/07/2026फर्जी डॉक्टर केस में नया विवाद,, अपोलो अस्पताल प्रबंधन को मिली क्लीन चिट पर उठे सवाल… फर्जी डॉक्टर की नियुक्ति पर जिम्मेदारी किसकी ?… पूर्व विस अध्यक्ष के बेटे ने मांगी CBI जांच…
छत्तीसगढ़05/07/2026पंडवानी की अमर आवाज़ हुई मौन: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का 70 वर्ष की आयु में निधन,, कला जगत में शोक की लहर…
बिलासपुर04/07/2026उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति… नगरीय प्रशासन विभाग ने उप मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में प्रतिमाएं लगाने स्वीकृत किए 10.60 करोड़…
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
