लॉकडाउन के आखिरी दिन प्रदेश में मिले, 395 से अधिक नए संक्रमित मरीज ,,रायपुर में 174और बिलासपुर में 37 नए संक्रमित मरीज मिले ,,7 अगस्त से लॉक डाउन में मिली छूट के दौरान अगर मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजिंग को लेकर लापरवाही बरती गई तो हालात चिंताजनक हो सकते है ,,
बिलासपुर // ऐसे समय में जब रायपुर समेत पूरा प्रदेश लंबे समय के लॉक डाउन के बाद अनलॉक की ओर बढ़ चुका है पूरे राज्य में कोरोनावायरस कॉविड 19 से संक्रमित लोगों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी डराने वाली है। यह संख्या बता रही है कि यदि हमने अनलॉक के दौरान मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग तथा सैनिटाइजिंग के नियमों की अनदेखी की तो हमें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। गुरुवार को पूरे प्रदेश में रिकार्ड 395 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े सामने आए हैं। इनमें 174 से अधिक नए संक्रमित मरीज प्रदेश की राजधानी रायपुर में मिले हैं। जबकि बिलासपुर में भी आज नए संक्रमित मरीजों के मिलने का आंकड़ा डरावना है। आज बिलासपुर में 37 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। ये आंकड़े उस वक्त सामने आये हैं, जब आज ही लॉकडाउन को खोलने का ऐलान छत्तीसगढ़ में किया गया है। रायपुर में अकेले केंद्रीय जेल में 41 नए मरीजों का मामला सामने आया है। इन 41 में से 3 जेल के अधिकारी कर्मचारी हैं। जबकि 39 कैदी संक्रमित मिले हैं। जेल में मिले सभी कैदी ब्लाक-3 में थे। अब उस ब्लाक के आसपास के सभी कैदियों का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। इसी तरह रायपुर और बिलासपुर के अलावा प्रदेश के दुर्ग में 53, राजनांदगांव से31,रायगढ से 19 और बस्तर में 20 मरीजों सहित अन्य जिले में भी नए मरीजों की जानकारी मिली है। मरीजों की यह संख्या देर शाम तक की है। इसमें देर रात तक और भी इजाफा हो सकता है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/06/2026सहकारिता का महाकुंभ बिलासपुर में : 5 साल की उपलब्धियों के साथ किसानों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण.. कार्यक्रम में जुटेंगे किसान और विशेषज्ञ…
धर्म-कला -संस्कृति27/06/2026मित्रता हो तो कृष्ण-सुदामा जैसी हो..मेण्ड्रा में श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन भावविभोर हुए श्रद्धालु…
राजनीति27/06/2026करोड़ो खर्च, फिर भी मरीज बेहाल,, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बना रेफरल सेंटर ?.. कैथ लैब नहीं,, ऑक्सीजन प्लांट नहीं..200 करोड़ का अस्पताल सवालों के घेरे में ?…
बिलासपुर26/06/2026जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से लेकर सुरक्षा अभियान तक,, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगा नई मिसाल,, बिलासपुर में 28 जून को होगा प्रदेश स्तरीय सराफा महासम्मेलन का भव्य आयोजन…
