• Tue. Oct 22nd, 2024

News look.in

नज़र हर खबर पर

अभिलेख में गड़बड़ी कर लाखों के गबन का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे … मामला उप पंजीयक कार्यालय सक्ती का …

अभिलेख में गड़बड़ी कर लाखों के गबन का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे … मामला उप पंजीयक कार्यालय सक्ती का …सक्ती // उप पंजीयक कार्यालय सक्ती में अभिलेख में गड़बड़ी कर लाखों रूपये गबन किये जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर रिमाण्ड में जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रार्थी बी.एस.नायक पिता स्व.श्री समारू राम नायक उम्र 59 वर्ष साकिन जिला पंजीयक कार्यालय जांजगीर जिला जांजगीर-चांपा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके द्वारा उप पंजीयक कार्यालय सक्ती का निरीक्षण दिनांक 14/11/19 को इसके द्वारा किया गया निरीक्षण के दौरान उप पंजीयक कार्यालय सक्ती के अभिलेखो का निरीक्षण किया गया निरीक्षण पर फीस बुक, केश बुक, चालान एवं बिक्रय अभिलेखों का जांच किया गया, जो उक्त अभिलेखो में कमी पायी गयी तथा पंजीयन शुल्क की राशि को बैंक में कम जमा किया गया हैं तथा शासकीय पंजीयन राशि 50,09159/ रूपये का गमन किया जाना पाया गया। जिसकी जांच रिपोर्ट महानिरीक्षक पंजीयन कार्यालय रायपुर को रिपोर्ट भेजी गयी। महानिरीक्षक पंजीयन द्वारा उप पंजीयक कार्यालय सक्ती का निरीक्षण करने लिये जांच दल का गठन किया गया। जांच दल के सदस्यों के द्वारा जांच की गयी जिसमें उप पंजीयक कार्यालय सक्ती का निरीक्षण अवधि 01/04/2015 से नंवबर 2019 तक निरीक्षण किया गया। उक्त अवधि में उप पंजीयक के पद पर मिर्जा अशलम बेग, श्रीमती कांता एक्का एवं सेत राम चौहान तथा भृत्य स्व. गोकुल यादव, पंकज यादव पदस्थ थे जिनके द्वारा उप पंजीयक कार्यालय सक्ती के अभिलखो में अपने-अपने समय पर अभिलेखो में प्रवृष्टि गलत अंकित कर शासकीय पंजीयन शुल्क की राशि को कम लेखकर राशि 50,09159/ रूपये का गमन किया गया हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सक्ती में अपराध कमांक 43/2020 धारा- 409, 420, 467, 468, 471, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया जांजगीर चांपा ( भ.पु.से ) श्रीमती पारूल माथुर निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती मधुलिका सिंह तथा अनु. अधि. महोदय सक्ती शोभराज अग्रवाल के मार्ग दर्शन पर साईबर सेल जॉजगीर से मोबाईल को ट्रेस कराकर पंकज यादव पिता स्व. गोकुल यादव उम्र 34 वर्ष साकिन डोंगिया थाना सक्ती जिला जॉजगीर-चांपा (छ.ग.) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। मामले में निरी. मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी सक्ती एवं उप निरी. पुष्पराज साहू, सउनि दिलीप सिंह, आर. 302 उमेश साहू, आर. 51 राजेन्द्र कुर्रे, आर. 131 प्रेम नारायण राठौर, आर. 938 जोगेश राठौर , आर. 355 अनिल श्रीवास, आर. नवधा कंवर, की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *