अपोलो अस्पताल के द्वारा किये गए लापरवाही में संलिप्त दोषियों पर जाँच में तेजी लाने एवं दोषियों पर कारवाई के लिए आईजी को दिया सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन …

बिलासपुर // सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज बिलासपुर ने स्व.निशा सिंह की मौत के मामले में जांच में तेजी लाने की मांग करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज के के लोगों ने कहा कि टिकरापारा में रहने वाले अजय सिंह की बेटी निशा सिंह की मौत के लिए अपोलो प्रबंधन पूरी तरह जिम्मेदार है विभिन्न संगठनों की मांग पर निशा की मौत के मामले में जांच की जा रही है लेकिन आज तक जाँच इतनी धीमी है कि चिकित्सक पर कार्यवाही नहीं हुई । अपोलो प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग करते हुए सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज ने पूरे परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

विदित हो कि इस मामले को लेकर शहरवासी एकजुट हो चुके हैं और लगातार अपोलो प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं शहर की बेटी निशा सिंह की मौत को लेकर शहरवासियों में ख़ासा आक्रोश है और वह आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रही है समाज के रौशन सिंह ने बताया कि यह अपोलो द्वारा पहला कृत नहीं है इससे पहले भी कई घटनाएं अपोलो हॉस्पिटल की लापरवाही के कारण घट चुकी है जिसका खामियाजा लोगों को अपने प्राण को देकर भुगतना पड़ता है इसलिए सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज मांग करता है कि दोषियों पर जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो ताकि आगे कभी ऐसी घटना की पूर्णावृति न हो । अपोलो प्रबंधन हमेशा से लापरवाही के कारण ही सुर्खियों में रहा है निशा सिंह के मौत के जिम्मेदार प्रबंधन एवं जो भी उनके चिकित्सक है उनपर जल्द से जल्द कार्रवाई हो नहीं तो फिर समाज आगे उग्र प्रदर्शन आंदोलन करने के लिए बाध्य है,आज ज्ञापन ज्ञापन सौंपने में प्रमुख रूप से राजेश सिंह ठाकुर ठाकुर ,चित्तू सिंह,अतुल सिंह, सुरेंद्र सिंह, तुकेश सिंह, प्रकाश सिंह,कमल सिंह, रौशन सिंह उपस्थित थे ।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
