बिलासपुर // बिलासपुर के टाउन एन्ड कंट्री प्लानिंग में पदस्थ अधिकारी द्वारा कमाई गयी करोड़ो रूपये की काली कमाई का फिर से केस को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रीओपन कर दिया है। शिकायतकर्ता अक्षत सिंह ने बिलासपुर टॉउन एंड कंट्री प्लानिंग ( नगर तथा ग्राम निवेश ) में पदस्थ मानचित्रकार श्याम पटेल के द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए करोड़ो रूपये कमाने की शिकायत की थी शिकायकर्ता का आरोप है कि श्याम पटेल ,अतुल पटेल, रामकली पटेल सहित परिवार के नाम पर कमाई गयी काली कमाई से करोड़ो रूपये की अलग अलग जगहों पर प्रॉपर्टी खरीदी बिक्री की गयी । जिसके दस्तावेज भी उसने एसीबी को सौप दिए है ।श्याम पटेल अतुल और रामकली सहित रिश्तेदारो के नाम पर भी पोस्ट ऑफिस से लेकर आईसीआई बैंक सहित अन्य बैंको में खाता जमा राशि है। स्वयं, बेटा,पत्नी सहित रिश्तेदारों के नाम पर 20 से 22 जगह पर श्याम पटेल ने प्लाट खरीदी किया है। एसीबी में हुई 3 पेज की शिकायत में सभी जगह सभी बैंकों की जानकारी शिकायतकर्ता ने दिया है। अब सवाल यह उठता है कि श्याम पटेल मानचित्रकार के पद पर होते हुए 10 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी कैसे बना लिया और एसीबी ने पहले इस केस को खात्माख़ारजी के लिए भेज दिया था लेकिन शिकायकर्ता ने भ्रष्ट अधिकारी के काले कारनामो की और सूची सौपी है जिसके बाद अब दुबारा एसीबी केस को रीओपन कर मामले की जांच में जुट गयी है । एसीबी के अधिकारी सपन चौधरी ने इस मामले में केस रीओपन की खबर की पुष्टि की लेकिन जांच के बाद ही इस मामले में कुछ बोलने की बात कही है ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
