सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत पाली में वृक्षारोपण कार्यक्रम….

कोरबा / पाली // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल पाली के कार्यकर्ताओं द्वारा स्टेडियम स्थिति खेल मैदान व् छिंदपारा स्तिथ स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर वृक्षारोपण के साथ उनके संरक्षण करने का संकल्प लिया गया तथा इस दौरान लाफा शक्तिकेंद्र में आमजनों के बीच मिष्ठान वितरण कर प्रधानमंत्री के जन्मदिन की बधाई दी गई ।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को इस संकट काल में भी यादगार बनाने के लिए सेवा ही संगठन के मंत्र के साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व ने सेवा सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत की है सेवा सप्ताह के इस कार्यक्रम में भाजपा मण्डल पाली द्वारा पूर्व में स्वछता अभियान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर में भी भागदारी निभाई है तथा आमजन और पर्यावरण के बीच संतुलन के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं, इस दौरान महामंत्री विवेक कौशिक, जितेंद्र माटे, चंद्रशेखर पटेल, द्वारिका मरावी,भाजयुमो अध्यक्ष दीपक शर्मा, महामंत्री मुकेश कौशिक, मुकेश श्रीवास्तव, बलदेव सिंह ठाकुर , कामता जायसवाल, गौरव श्रीवास, प्रभात दुबे,विशाल मोटवानी, नरेंद्र,प्रकाश,सुनील आदि उपस्थित थे ।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर09/06/2026स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आई.पी.ओ (IPO) विद्युत मंडल को बेचने की साजिश… राज्य मंत्रिमंडल के फैसले को कांग्रेस ने बताया जनविरोधी…
बिलासपुर09/06/2026किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,, कलेक्टर कार्यालय का घेराव,, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन…
Uncategorized09/06/2026बेलतरा में सुशासन तिहार पर उठा जनाक्रोश: पानी, बिजली, सड़क और खाद संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
बिलासपुर08/06/2026पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की कमान फिर संभालेंगे प्रवीण झा, सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष, सचिव पद पर पुनः सुशोभित हुए सुधीर झा…
