बिलासपुर // नगर विधायक शैलेश पांडे को बिलासपुर रेलवे जोन के बिलासपुर रेल मंडल की रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य बनाया किया गया है। यह प्रतिनिधित्व मिलने से अब बिलासपुर क्षेत्र के यात्रियों की सुविधाओं और रेलवे विस्तार और विकास की आवाज और बुलंद हो सकेगी। रेल मंत्रालय के निर्देश पर बिलासपुर रेल जोनल कार्यालय के बिलासपुर रेल मंडल के सलाहकार सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई है। इस संबंध में रेलवे ने पत्र क्रमांक डीआरयूसीसी 19/21/20/173 जारी कर नगर विधायक शैलेश पांडे को बिलासपुर रेल मंडल की रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य बनाया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए , नगर विधायक शैलेश पांडे ने बताया, कि बिलासपुर रेलवे जोन पूरे देश में सबसे ज्यादा कमाई देने वाला जोन है। जिसमें कि बिलासपुर रेल मंडल और भी महत्वपूर्ण है, विधायक पांडे ने कहा कि इसलिए हमारे यहां के रेल यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाओं का अधिकार बनता है, और रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी बिलासपुर रेलवे जोन खासकर बिलासपुर रेल मंडल में अनेक संभावनाएं हैं। जिस पर काम किया जाना जरूरी है । बिलासपुर मंडल की सीमा में आने वाले छोटे स्टेशनों में यात्री सुविधाओं का विस्तार , स्टेशनों का विस्तार नवीनीकर, अपडेशन सहित अनेक विषय हैं जिन पर कार्य किए जाने की जरूरत है । इस नियुक्ति के बाद से हम बिलासपुर शहर के लोगों की राय लेकर यात्रियों की सुविधाओं के लिए और अधिक मजबूती से अपनी बात रखेंगे। साथ ही यहां से होने वाली आय का एक बड़ा हिस्सा रेलवे के विस्तार विकास के लिए खर्च किया जाए, इस संबंध में भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस से सुरक्षित यात्रियों का आवागमन सुनिश्चित करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है । इसके लिए एक कमेटी बनाकर कार्य किया जाएगा जो शहर के विभिन्न यात्रियों और जानकारों से चर्चा कर रिपोर्ट हमें देगी , और हम प्रमाणित रूप से अपनी बात फोरम में रखेंगे।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन06/04/2026बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट विस्तार को मिली रफ्तार,, 290.8 एकड़ सैन्य भूमि हस्तांतरित,, 4C श्रेणी उन्नयन का रास्ता साफ..
हाईकोर्ट06/04/2026चर्चित जग्गी हत्याकांड में बड़ा फैसला: अमित जोगी को उम्रकैद, हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा…
प्रशासन04/04/2026बिलासपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई,, हाइवा समेत 5 वाहन पकड़े गए… अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा…
प्रशासन04/04/2026विधायक सुशांत की पहल पर महर्षि उसलापुर मार्ग का होगा कायाकल्प… निगम एवं पंचायतों में भी लाखों के विकास कार्यों मिली स्वीकृति…
