
बिलासपुर // बिलासपुर के रमतला निवासी शहीद सपूत मन्नू लाल का पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद यहां उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में बिलासपुर के विधायक शैलेश पांडे भी शामिल थे ,जिन्होंने बीजापुर के दर्दनाक घटना में हुई उनकी शहादत को नमन करते हुए उनकी आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। बीजापुर में नक्सलियों ने सीएएफ के जवाब मन्नूलाल की जान ले ली थी ।बिलासपुर रतनपुर मुख्य मार्ग पर सेंदरी के पास के इस गांव में रहने वाले मन्नूलाल सूर्यवंशी पिछले 5 दिनों से लापता थे ,जिन का शव गुरुवार को बीजापुर गंगालूर के पदेड़ा गांव में सड़क पर पड़ा मिला। नक्सलियों ने उनकी हत्या कर उनके शव को सड़क पर फेंक दिया था। रमतला में रहने वाले मन्नूलाल के शव को पहले तो हेलीकॉप्टर से गृह ग्राम लाने की कोशिश की गई लेकिन मौसम के चलते यह संभव नहीं हो पाया जिसके बाद सड़क मार्ग से ही उन्हें रमतला लाया गया ,जहां पूरे शासकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाना है ।

सीएएफ में बावर्ची मन्नूलाल की पढ़ाई लिखाई इसी गांव में हुई थी 5 साल पहले ही उनकी भर्ती हुई थी । पहले वे कवर्धा में थे बाद में उनकी पोस्टिंग बीजापुर हो गई तब से वे वही थे ।उनके परिवार में पत्नी शशि के अलावा तीन बच्चे हैं जो यतिम हो गए । उनके पिता परमानंद सूर्यवंशी किसान है जिन्हें बेटे की शहादत पर गर्व है। बलिदानी जवान के बलिदान को नमन करते हुए पूरा गांव उन्हें श्रद्धांजलि देने उमड़ पड़ा । सब ने कहा कि मन्नू ने गांव का नाम रोशन किया है , इसलिए अब उसके परिवार की जिम्मेदारी उन सब की है ।बेहद मिलनसार मन्नूलाल को लेकर सब के पास कुछ ना कुछ यादें हैं। बताते हैं कि मन्नू को देश प्रेम के विषय वाली फिल्में देखना बहुत पसंद था ।लॉकडाउन के दौरान करीब 3 महीने तक वह गांव में ही था और वहां से लौटने के बाद ही यह हादसा हुआ। शनिवार को गांव में ही पूरे राजकीय सम्मान के साथ बलिदानी जवान मन्नूलाल को अंतिम विदाई दी गई।
Author Profile
Latest entries
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
