बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के साथ ही रतनपुर और तखतपुर नगर पालिका क्षेत्र तथा बोदरी बिल्हा, कोटा, और मल्हार नगर पंचायत क्षेत्र में भी 22 सितंबर की सुबह 6 बजे से 28 सितंबर की रात्रि 12 बजे तक संपूर्ण और सख्त लॉकडाउन घोषित हुआ …
लॉक डाउन की अवधि में पेट्रोल पंप सुबह 7 बजे से 12 बजे तक दूध पार्लर सुबह 6 से 8और शाम को 5 से 6.30 तक ही खुले रह सकते हैं ….
बैंक भी सुबह 10 बजे से 12 बजे तक ही खुले रहेंगे…
कोविड-19 के संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए बिलासपुर नगर निगम सहित जिले के सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्र में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने लागू किया 7 दिनी सख्त लॉकडाउन…
बिलासपुर ( शशि कोन्हेर ) // बिलासपुर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने बिलासपुर नगर निगम के साथ ही जिले के रतनपुर तथा तखतपुर नगर पालिका क्षेत्र और बोदरी बिल्हा कोटा व मल्हार नगर पंचायत क्षेत्र में 22 सितंबर की सुबह 6 बजे से लेकर 28 सितंबर की रात्रि 12 बजे तक एक सप्ताह के लिए सख्त तलाक डाउन की घोषणा कर दी है। इस दौरान केवल पेट्रोल पंप,मेडिकल दुकानों और सुबह शाम कुछ देर के लिए मिल्क पार्लर या दूध डेयरी(सख्त प्रतिबंधों के तहत)को सख्त lock-down से छूट रहेगी। उसके अलावा सभी व्यवसाय व्यावसायिक परिसर प्रतिष्ठान दुकाने बाजार सभी पूरी तरह बंद रहेंगे। आज ही दोपहर बाद रायपुर जिले में सात दिवसीय लॉक डाउन की घोषणा के बाद से इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही थी कि बिलासपुर में भी अब किसी भी क्षण एक सप्ताह के संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा हो सकती है। और लोगों का यह अनुमान सही निकला।रायपुर में लॉकडाउन की घोषणा के कुछ घंटों बाद ही बिलासपुर में भी 22 सितंबर की सुबह 6 बजे से 28 सितंबर की रात 12 बजे तक सात दिवसीय लॉकडाउन घोषित कर दिया गया। इस बार का यह सात दिवसीय लाकडाउन पूरी तरह सख्त होगा। उसमें किसी को भी आवाजाही की छूट नहीं रहेगी। इस दौरान सभी शासकीय अर्ध शासकीय और निजी कार्यालय पूरी तरह बंद रहेंगे। समाचार के साथ दी गई पीडीएफ फाइल की फोटो कॉपी को देखकर इस बारे में विस्तृत नियमों सहित सभी जानकारियां हासिल कर सकते हैं।



Author Profile
Latest entries
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
