पशुआहार की बोरियों में भरकर ले जा रहे थे 30 लाख की शराब जब्त

महासमुंद // पशुआहार की बोरियों के अंदर शराब भरकर शराब की अवैध तस्करी करते हुए महासमुंद पुलिस ने 30 लाख रुपए कीमत की 504 पेटी देशी व अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महासमुन्द पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर से मिले निर्देश पर जिले के समस्त थाना व चौकी प्रभारी के साथ सायबर सेल की टीम दीगर प्रांतों से शराब अवैध मादक पदार्थ रूप के परिवहन व बिक्री पर नजर रखे हुई थी. सायबर सेल की टीम को राजस्थान पासिंग से एक ट्रक क्रमांक RJ 27 GB 2317 महासमुंद जिले में प्रवेश करते दिखाई दिया. टीम ने पीछा कर ट्रक को रोककर चेक किया. ट्रक के आगे पीछे सफेद बोरी में चुन्नी खल्ली एवं बीच में कार्टून भरा दिखा , जिसमें 399 पेटी मसाला, 50 पेटी देशी प्लेन, 47 पेटी लंदन प्राइड, 08 पेटी ऑफिसर च्वाइस कुल 504 पेटी अंग्रेजी/देशी अवैध शराब मध्य प्रदेश निर्मित शराब कीमत 30,00,000 रुपए मिला. शराब को मध्य प्रदेश से महासमुंद जिले के बसना, सरायपाली क्षेत्र में खपाने के लिए लाना बताया. मामले में आरोपियों गांव कुडा, जिला राजसमन्व, राजस्थान निवासी देवी सिंग राजपूत (48 वर्ष) और ग्राम एरिया पो. बरखेड़ा गांगासा, जिला मंदसौर, मध्य प्रदेश निवासी मोहन लाल पिता जैना (60 वर्ष) के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. जिले में अवैध शराब तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है ।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
