सिम्स चिकित्सालय में आयुष चिकित्सकों की लगी ड्यूटी…
हेल्प डेस्क सातों दिन करेगा काम, फोन से भी की जा सकेगी पूछताछ…

बिलासपुर, 25अक्टूबर // सिम्स चिकित्सालय के कोरोना ओपीडी में आने वाले मरीजों की सहायता के लिये 10 आयुर्वेदिक चिकित्सकों की सेवायें ली जायेंगी। आयुष विभाग द्वारा उनकी ड्यूटी लगा दी गई है। कोविड मरीजों की आपात् चिकित्सा, कोविड मरीजों के पंजीयन कराने तथा आवश्यकता अनुसार उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने में ये चिकित्सक मदद करेंगे।
संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग के निर्देश पर सिम्स चिकित्सालय में कोरोना सैम्पल जांच, आइसोलेशन एवं कोविड-19 से सम्बन्धित अन्य चिकित्सकीय कार्यों के लिये यह व्यवस्था की गई है। आयुष विभाग के अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जा रही है।
सिम्स चिकित्सालय में पीडब्ल्यूडी द्वारा भी मरम्मत एवं अन्य आवश्यक कार्य तेजी से किये जा रहे हैं। मरीजों के लिये बनाये गये प्रतीक्षा कक्ष में कुर्सियों के अलावा सीलिंग फैन की व्यवस्था भी कर दी गई है। सिम्स के मुख्य द्वार से लेकर प्रवेश स्थल तक कोविड एवं नान-कोविड मरीजों के अलग-अलग प्रवेश हेतु बैरिकेडिंग कर दी गई है। ट्राईएज सेंटर बनाने का काम तेजी से चल रहा है।
हेल्प डेस्क अवकाश के दिन भी खुलेगा…
सिम्स में कोविड-19 से सम्बन्धित परीक्षण रिपोर्ट एवं अन्य जानकारी के लिये हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष क्रमांक 07725 224001 है। यह हेल्प डेस्क प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे काम करेगा। प्रत्येक अवकाश के दिन भी यह खुला रहेगा।
नगर-निगम द्वारा सिम्स में सफाई अभियान आज तीसरे दिन भी जारी रहा। स्टोर रूम के कबाड़ की सफाई, खिड़कियों के पीछे जमे हुए कचरे के ढेर, अस्पताल के पीछे जमा कचरा एवं मलबा, गार्डन आदि की सफाई की गई। सफाई अभियान कल भी चलेगा।
Author Profile
Latest entries
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,, प्रह्लाद जोशी बने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री..
Uncategorized25/07/2026आस्था, श्रद्धा और श्रीराम का संदेश— विजय केसरवानी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक श्रद्धा यात्रा,, जय श्रीराम के उद्घोष से राममय हुआ शहर… अयोध्या श्रीराम मंदिर के प्रति अटूट आस्था का संदेश, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत…
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले : युवाओं की भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि…
बिलासपुर25/07/202691 प्रतिभागियों को पछाड़ बिलासपुर की एंजेल चौकसे बनीं ‘Mrs. Alluring 2026’.. दिल्ली में आयोजित Mrs. India International Queen प्रतियोगिता में देश-विदेश की प्रतिभागियों के बीच जीता खिताब, एंजेल ने कहा, सपनों की कोई उम्र नहीं होती..
