• Sat. Jul 25th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

कोविड अस्पताल में मिला नया जीवन… कोरोना से जंग जीत कर आई पियाली घटक की आप बीती…


बिलासपुर // कोविड अस्पताल से मुझे नया जीवन मिला है। वहां के डॉक्टर्स किसी देवदूत से कम नहीं हैं। यह कहना है शहर की हेमू नगर निवासी पियाली घटक का। 48 वर्षीय श्रीमती घटक कोरोना पॉजिटिव थी और अभी 19 सितंबर को पूरी तरह से स्वस्थ होकर कोविड अस्पताल से लौटी हैं।

श्रीमती घटक ने बताया कि कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें 06 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे पहले से डायबिटीज की मरीज हैं, इसलिए उनकी स्थिति ज्यादा खराब थी। उनका इलाज पहले दूसरे अस्पताल में चल रहा था लेकिन वहां उनकी तबीयत में सुधार नहीं आ रहा था बल्कि तबीयत और बिगड़ रही थी तब उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जब उन्हें यहां लाया गया तब उनकी स्थिति नाजुक थी, उन्हें आईसीयू में रखा गया। लेकिन यहां के डॉक्टर्स के ईलाज एवं अन्य स्टाफ के सहयोग से वे पूरी तरह से ठीक हो गई।
श्रीमती घटक कहती हैं कि कोविड अस्पताल में सही समय पर सही ईलाज मिलने से वे बिल्कुल स्वस्थ हो गई। वे वहां की व्यवस्था, डॉक्टर शैफाली, और दूसरों की तारीफ करते नहीं थकती हैं। श्रीमती घटक कहती हैं कि घर आने के बाद भी डॉक्टर्स अभी भी फोन करके तबीयत पूछते हैं। चिकित्सा के दौरान भी उन्होंने हमेशा मनोबल बनाए रखा।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
आस्था, श्रद्धा और श्रीराम का संदेश— विजय केसरवानी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक श्रद्धा यात्रा,, जय श्रीराम के उद्घोष से राममय हुआ शहर… अयोध्या श्रीराम मंदिर के प्रति अटूट आस्था का संदेश, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत…
91 प्रतिभागियों को पछाड़ बिलासपुर की एंजेल चौकसे बनीं ‘Mrs. Alluring 2026’.. दिल्ली में आयोजित Mrs. India International Queen प्रतियोगिता में देश-विदेश की प्रतिभागियों के बीच जीता खिताब, एंजेल ने कहा, सपनों की कोई उम्र नहीं होती..
बिलासपुर के हक की आवाज़ कौन उठाएगा ?.. शहर के मुद्दों पर सदन में सन्नाटा,, पूर्व विधायक ने पूछा— आखिर क्यों मौन हैं अमर अग्रवाल ?…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed